राजू ठेहट के साथी ने कुवैत में बैठे ठेहट के फेसबुक फॉलोवर से इंटरनेट कॉलिंग के नागौर।जरिए दिलाई की धमकी
-ठेहट हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी पर जांच एजेंसियों पर प्रेशर बनाने दी गई थी धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार*
नागौर। राजू ठेहट हत्याकांड के आरोपो रोहित गोदारा की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने ठेहट के साथी संजय चौधरी द्वारा कुवैत में बैठे ठेहट के फेसबुक फॉलोवर पवन गोदारा से लाडनूं और रतनगढ़ विधायक को इंटरनेट कॉलिंग के जरिए धमकी दिलाई गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर शुक्रवार को कुवैत से लौटे आरोपी पवन गोदारा पुत्र दानाराम (26) निवासी थाना तालछापर जिला चूरू को दिल्ली एयरपोर्ट से दस्तयाब कर मास्टरमाइंड संजय चौधरी उर्फ संजय कुमार पुत्र गणपत राम (44) निवासी गोरधनपुरा थाना कोतवाली नीमकाथाना को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि 3 अप्रैल की रात लाडनूं विधायक मुकेश भाकर और 12 अप्रैल को रतनगढ़ विधायक अभिनेश महर्षि को धमकी भरा कॉल कर 2 करोड रुपए की फिरौती मांगी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जिसमें सीओ लाडनूं राजेश ढाका, एसएचओ खींवसर अशोक बिस्सू व साइबर सेल को शामिल किया गया।
धमकी भरे कॉल के बाद विधायक को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई गई। एसपी जोशी लगातार टीम के प्रयासों की समीक्षा कर मोटिवेशन कर रहे थे। एसएचओ लाडनूं के नेतृत्व में एक विशेष टीम पश्चिम बंगाल व त्रिपुरा भेजी गई। जहां उन्होंने लाडनूं विधायक को जिस नंबर से कॉल कर धमकी दी गई, उसके संबंध में तकनीकी साक्ष्य जुटायें।
तकनीकी साक्ष्यों को कड़ी से कड़ी जोड़ने के लिए रिवर्स सोशल इंजीनियरिंग के माध्यम से जानकारी जुटाई गई । त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश बॉर्डर पर संदिग्धों के ठिकानों पर तलाश की गई। टारगेट नंबर द्वारा किए गए आउटगोइंग कॉल के विश्लेषण से कुछ नंबरों का कनेक्शन पंजाब व हरियाणा की ओर आने पर सीओ राजेश ढाका की टीम ने टारगेट नंबर की कनेक्टिविटी के दायरे में आए सैकड़ों नंबरों की भौतिक रूप से जानकारी जुटाई।
पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और बांग्लादेश बॉर्डर पर भेजी गई टीमों द्वारा एकत्रित तकनीकी साक्ष्य व ग्राउंड इनपुट सोर्स की साइबर टीमों ने समीक्षा की तो विधायक को आया धमकी भरा कॉल फॉरेन से सिम बॉक्स के जरिए आया इंटरनेट कॉल होना सामने आया।
इसके बाद साइबर टीमों व फिल्ड इंटेलिजेंस व सीम बॉक्स की थ्योरी को ब्रेक कर अज्ञात कॉलर को चिन्हित किया गया। शुक्रवार को दिल्ली में कैंप कर रहे एसएचओ अशोक बिस्सू की टीम ने कुवैत से भारत लौटे पवन गोदारा को दिल्ली एयरपोर्ट से दस्तयाब कर लिया। पवन से पूछताछ के बाद सलाहकार और मास्टरमाइंड संजय चौधरी को दस्तयाब कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी पवन गोदारा गैंगस्टर राजू ठेहट का फेसबुक फॉलोवर है। राजू ठेहट की हत्या के बाद मामले को दुबारा मीडिया में हाईलाइट करने और विदेश में बैठे रोहित गोदारा की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने ठेहट के साथी संजय चौधरी ने कुवैत गए पवन से इंटरनेट कॉलिंग के जरिए लाडनूं और रतनगढ़ विधायको को धमकी दिलाई थी।
About Author
You may also like
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की ली बैठक : ऊर्जा उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि, राजस्थान ने अन्य राज्यों को लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की बिजली बेची
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में दीपावली स्नेह मिलन में की शिरकत: कहा—अंतिम व्यक्ति की खुशहाली ही असली रामराज्य, विकसित भारत के संकल्प को राजस्थान करेगा साकार
राजस्थान में रोमानिया की 70 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत: शेखावाटी भ्रमण के दौरान सीने में उठा था तेज दर्द, हार्ट अटैक की आशंका
‘खाटू वाले’ के दर्शन से पहले ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार : कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल से गिरी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, पल भर में मातम में बदली खुशियां
जयपुर : अलंकार पीजी कॉलेज में 51वीं सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का समापन
