
जयपुर। राज्य सरकार ने 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी. श्रीनिवास को राजस्थान का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा रविवार शाम आदेश जारी किए गए। मौजूदा मुख्य सचिव सुधांश पंत के रिलीव होने के बाद श्रीनिवास सोमवार (17 नवंबर) को औपचारिक रूप से चार्ज लेंगे। वे सितंबर 2026 तक मुख्य सचिव पद पर रहेंगे।
वी. श्रीनिवास को 14 नवंबर की शाम को केंद्रीय डेपुटेशन से राजस्थान कैडर में रिलीव किया गया था। वे पिछले 17 वर्षों में से 7 वर्ष लगातार केंद्र सरकार की विभिन्न जिम्मेदारियों पर कार्यरत रहे। रिलीव होने से पहले वे केंद्रीय प्रशासनिक सुधार, लोक शिकायत, पेंशन और पेंशनर्स कल्याण विभाग के सचिव थे।
नए मुख्य सचिव को अतिरिक्त रूप से राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML) के अध्यक्ष और मुख्य आवासीय आयुक्त, दिल्ली का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सुबोध अग्रवाल के बाद सबसे सीनियर अधिकारी
वी. श्रीनिवास वर्तमान में राजस्थान कैडर में सुबोध अग्रवाल के बाद सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। 1988 बैच के अग्रवाल दिसंबर में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके बाद श्रीनिवास से सीनियर कोई अधिकारी सचिवालय में नहीं बचेगा।
1989 बैच में श्रीनिवास के साथ केवल शुभ्रा सिंह हैं, जो वर्तमान में रोडवेज चेयरमैन हैं और सचिवालय से बाहर पदस्थापित हैं।
प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के बाद सचिवालय और प्रदेश में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। परंपरा के अनुसार मुख्य सचिव से सीनियर अधिकारी को सचिवालय में नहीं रखा जाता, ऐसे में अब किसी अफसर को बाहर भेजने की आवश्यकता भी नहीं होगी।
About Author
You may also like
फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के लेंस से हरियाली अमावस के रंग: फतहसागर की पाल पर बिखरी लोक-संस्कृति, देखिए कैमरे में कैद खूबसूरत नजारे
राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले : आगामी निकाय व पंचायत चुनावों से पहले सरकार की प्रशासनिक फील्डिंग
उदयपुर में महिला की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या का मामला : गोवा से पकड़े गए मुख्य आरोपी, कुल 3 गिरफ्तार
वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग : उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
