जयपुर। वीणा पुस्तक रंजित हस्ते भगवती भारती देवी नमस्ते के उद्घोष के साथ शहर में आज दूसरे दिन जगह जगह पर माँ सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

प्रवासी मैथिल महिलाओं की संस्था मैथिली महिला मंच ने चंदलाई बांध में और राजस्थान मैथिल परिषद ने कनौता बांध में विसर्जन किया।
मैथिली महिला मंच की महिलाओं ने विसर्जन से पहले देवी की अराधना और पूजा की और विदाई गीत गाये। मंच की अध्यक्ष बबीता झा ने बताया कि वैसे तो विसर्जन का कार्य पुरुष ही करते हैं पर मंच में यह काम मैथिल महिलाओं ने किया । विसर्जन से पूर्व पूजा हुई। यह पूजा विवेकानंद ठाकुर और अंज़ू ठाकुर ने की। पूजा के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली भी खेली। इसके बाद मूर्ती को गाते बजाते चन्दलाई बांध ले गये और वहाँ विदाई के गीत गाते हुए माँ की प्रतिमा को अगले बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ विसर्जित कर दिया।

विसर्जन में मंच के पदाधिकारी ममता झा, गुड्डी झा, रेखा ठाकुर, रेखा चौधरी, पुष्पा मिश्रा , मीरा ठाकुर, रेणु सिंह , मधु झा , संगीता चौधरी , मणिका मिश्रा ,रेखा मिश्रा और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

उधर राजस्थान मैथिल परिषद की पूजा समिति के सह संयोजक विकास झा ने बताया कि छत्रसाल नगर में विसर्जन की विधिवत पूजा लंबोदर मिश्र ने की और उसके बाद मूर्ती को कनौता बांध ले जाकर विसर्जित किया गया। कनौता बांध पर विसर्जन में पूजा समिति के सदस्य अजय कुमार झा, रजनीश झा और अन्य लोग मौजूद थे।

About Author
You may also like
उदयपुर होटल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल, नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देना होगी पहली प्राथमिकता
महिला समृद्धि बैंक ने 32वें स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ किया ‘हरियालो राजस्थान’ का आगाज़
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा उदयपुर का नाम : इटली की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगा दिनेश कोठारी का फोटोग्राफ
नाइट रन 2.0, सेफ वुमन, सेफ उदयपुर थीम पर 13 जून को दौड़ेंगी 300 से अधिक महिलाएं, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देंगी
विश्व युद्ध का खतरा टला! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होने वाले नए हमले रोके, बोले- डील पक्की, जल्द होगी घोषणा
