प्रदेश में सातवें स्थान पर रहा उदयपुर
उदयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार गुरूवार को जिले भर के विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुए। इसमें सर्वाधिक संभागियों की भागीदारी की दृष्टि से उदयपुर जिला प्रदेश में सातवें नंबर पर रहा।
राज्य सरकार के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने गुरूवार को प्रदेश भर के विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार के निर्देश दिए थे। उदयपुर जिले में जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में गुरूवार को जिले भर के 4600 विद्यालयों में कुल 5 लाख 80 हजार 283 संभागियों की उपस्थिति में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुए। मुख्य जिला शिक्षाधिकारी महेंद्र कुमार जैन ने बताया कि सूर्य नमस्कार कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के अलावा विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, अभिभावक, जनप्रतिनिधि तथा अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी शिरकत की। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर से सहायक निदेशक सोनिया शर्मा तथा क्रीडा भारती के सचिव विक्रमसिंह चंदेला ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रमों का अवलोकन किया साथ ही स्वयं भी सूर्य नमस्कार किए।
सूर्य नमस्कार के बताए फायदे
एडीईओ डाॅ दिनेश बंसल ने बताया कि सूर्य नमस्कार के दौरान संभागियों को इसके फायदे भी बताए गए। विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि सूर्य नमस्कार को योगासन में सर्वश्रेष्ठ योगासन माना जाता है क्योंकि इसमें 12 योगासनों का फायदा एक साथ मिलता है, इसके कई फायदे भी हैं। सूर्य नमस्कार के शारीरिक तौर पर कई फायदे हैं, यह वजन घटाने में सहायता करता है, साथ ही पाचन शक्ति को काफी हद तक बढ़ाने में मदद करता है, साथ ही शरीर में लचक बरकरार रखता है, रोजाना सूर्य नमस्कार करने से बॉडी का पोस्ट सही बना रहता है, गर्दन दर्द, कमर दर्द और कंधों के दर्द जैसी बीमारियों से भी दूर रखता है।
About Author
You may also like
राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले : आगामी निकाय व पंचायत चुनावों से पहले सरकार की प्रशासनिक फील्डिंग
उदयपुर में महिला की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या का मामला : गोवा से पकड़े गए मुख्य आरोपी, कुल 3 गिरफ्तार
वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग : उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
प्रतापनगर के कपिल विहार की शांत शाम चीखों में बदल गई…स्कॉर्पियो से महिला को रौंदा; मौत के बाद फैली सनसनी
