उदयपुर। एकलिंगपुरा स्थित जीवन रतन मॉडर्न स्कूल में सीनियर छात्रों के लिए जूनियर छात्रों द्वारा फेयरवेल पार्टी का रंगारंग कार्यक्रम आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन सर श्री मंगलाराम देवासी एवं निदेशक श्री बी. आर. देवासी मुख्य अतिथि श्री भरत देवासी श्री प्रभु लाल जोशी और विजय सिंह चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने अपने सीनियर के लिए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नृत्य एवं गीत आदि प्रस्तुत किये। इसके साथ ही 12वीं के छात्रों में मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का चुनाव किया।
विद्यार्थियों के उत्साह और उमंग को देखते हुए उनके अध्यापकों भी उनके साथ कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
स्कूल के निदेशक महोदय ने 12वीं छात्रों को विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए शुभकामना दी।
इस विदाई कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रदीप कुमार नाथाणी एवं उपप्रधानाचार्य श्रीमती निर्मला मालवीय एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।
About Author
You may also like
शालेट होटल्स लिमिटेड का राजस्थान में पदार्पण : 171 करोड़ रुपये में उदयपुर के रिसॉर्ट का अधिग्रहण
अरविन्द सरोवरम्’ का प्राकट्य : अक्षय तृतीया पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने जल-संरक्षण की परंपरा में लिखा नया स्वर्णिम अध्याय
विश्व पुस्तक दिवस : उदयपुर ई-पब्लिक लाइब्रेरी में स्वचालित मशीनों की ट्रेनिंग; प्रदेश के लिए मिसाल बना डिजिटल प्रबंधन
कालिका पेट्रोलिंग टीम : महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – एसपी डॉ. अमृता दुहन
सेवा के 8 वर्ष: उदयपुर के कृष्णा शर्मा आनंद वृद्धाश्रम में उत्साह, बुजुर्गों ने केक काटकर मनाया स्थापना दिवस
