जयपुर। राजस्थान राज्य सिविल सेवा सी.एस. चैलेंजर कप प्रतियोगिता 2023-24 में टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आई.ए.एस. टीम व कॉलेज शिक्षा टीम के मध्य खेला गया।
फाइनल मुकाबले के प्रथम मैच में आई.ए.एस. टीम के श्री नवीन महाजन एवं श्री शरद मेहरा ने आर.ए.एस. टीम के श्री अरुण चौधरी एवं श्री जयकिशन त्रिपाठी को 9-5 के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मैच में आई.ए.एस. टीम के श्री नवीन महाजन एवं श्री रवि जैन ने कॉलेज शिक्षा टीम के श्री नवदीप बैंस एवं श्री कन्हैयालाल गुर्जर को 9-2 से हराकर खिताबी मुकाबला 2-0 से जीता।
प्रतियोगिता के विजेताओं-उपविजेताओं को श्री नवीन महाजन, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम जयपुर, श्रीमती आरुषि अजय मलिक संभागीय आयुक्त जयपुर तथा श्री प्रकाश राजपुरोहित जिला कलक्टर जयपुर द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
प्रतियोगिता के आयोजन को श्री नवीन महाजन द्वारा विभिन्न सेवा के अधिकारियों के आपसी समन्वय हेतु बेहतरीन मंच बताया तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के समय-समय पर आयोजन करवाये जाने की आवश्यकता बताया। श्रीमती आरूषि अजय मलिक ने महिला अधिकारियों से प्रतियोगिता में अधिकाधिक भाग लेने का आह्वान किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के फाइनल में राजस्थान सचिवालय सेवा की टीम के श्री मनमोहन टांक, श्री नमन, श्री सुशील माथुर एवं श्री आशीष ने राजस्थान चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा सेवा को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
वहीं, महिला वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में राजस्थान लेखा सेवा की टीम की महिमा, सुनीता सैनी, चित्रा जोशी व कृतिका यादव ने राजस्थान चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा सेवा को 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
गौरतलब है कि कार्मिक विभाग के तत्वाधान में जिला प्रशासन द्वारा 24 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वन सेवा, राजस्थान प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वन सेवा, सचिवालय सेवा, चिकित्सा सेवा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सेवा, राज्य बीमा सेवा, कॉलेज शिक्षा सेवा, लेखा सेवा, वाणिज्यिक कर सेवा आदि सेवाओं की पुरुष एवं महिला वर्ग की कुल 21 टीमों ने भाग लिया था।
About Author
You may also like
-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी का किया निरीक्षण; प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को करेंगे शुभारंभ
-
रफ़्तार के क्रूर खेल में थमी तीन सांसें : ट्रेलर ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी टक्कर, उछलकर दूर जा गिरे
-
IPL 2026 : Rutherford Blazing Knock Goes in Vain as RCB Defeat MI by 18 Runs
-
स्मृति शेष : आवाज़ की चंचलता का मौन आलाप
-
Hardik Pandya Congratulates Rohit Sharma on Completing 15 Years with Mumbai Indians