-पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला कर हथियार लूटने के मामले में 11 साल से था वांछित
उदयपुर। थाना माण्डवा पुलिस टीम पर हथियारों के साथ जानलेवा हमला करने और सरकारी हथियार लूटने के मामले में पुलिस ने शातिर रणिया गिरोह के एक और सदस्य जगिया राम उर्फ जगिया पुत्र मनसी राम बुम्बबडिया (34) निवासी कुकावास थाना माण्डवा को गिरफ्तार किया है। आरोपी 11 महीने से फरार चल रहा था।
उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि 27 अप्रैल 2023 को थाना माण्डवा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर बदमाश रणिया पुत्र देवा व उसके हिस्ट्रीशीटर बेटे झाला की धरपकड़ के लिए उनके गांव में दबिश दी थी। इस दौरान टीम पर रणिया गिरोह द्वारा पिस्टल, टोपीदार बन्दुक, चाकू, लाठियों एवं पत्थरों से जानलेवा हमला कर सरकारी हथियार एसएलआर, पिस्टल एवं कारतूस लूट लिये और पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
एसपी गोयल ने बताया कि टीम द्वारा इससे पहले रणिया और उसके दोनों बेटों समेत गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह मेवाड़ा व सीओ रामेश्वर लाल के सुपरविजन एवं एसएचओ अशोक कुमार सिंह चंपावत के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोमवार को 11 महीने से फरार चल रहे आरोपी जगिया राम उर्फ जगिया को गिरफ्तार किया गया है।
————–
About Author
You may also like
-
समय की मशीन पर सवार 300 काउबॉय : फ्लोरिडा के जंगलों में जी उठा 100 साल पुराना इतिहास; 54 मील की रोमांचक कैटल ड्राइव
-
हिंदुस्तान जिंक के कार्यों से बदल रही गांवों की तस्वीर : विधायक पुष्कर डांगी ने किया गोवला पुटिया में सीसी सड़क का भूमि पूजन
-
उदयपुर की 35 बेटियां दिखाएंगी दमखम : दमन में आयोजित ‘खेलो इंडिया अस्मिता लीग’ में करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व
-
पर्दे के पीछे : उदयपुर फाइल्स’ और सियासत का वह स्पाई कैमरा…
-
जहाँ करुणा का संगम अध्यात्म से हुआ : वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में राष्ट्र संत ललितप्रभ सागर के पावन चरण, भावुक हुए सेवाभावी