उदयपुर। नेता और निगम इस वक्त अतिक्रमण हटाकर बहुत वाहवाही लूट रहे हैं, लेकिन शहर में रहवासी कालोनियों में रहने वाले लोग व्यवसायिक गतिविधियों से परेशान हैं। इन कालोनियों में बड़े बड़े गोदामों से लोगों का जीना दूभर हो गया है।
यहां हम एक कॉलोनी की बात कर रहे हैं वो है माली कॉलोनी में सर्वेश्वर कॉलोनी, जहां धडल्ले से व्यवसायिक गीतिविधियां चल रही है।
स्थानीय निवासी एडवोकेट विजय दाधीच ने बताया कि इस कॉलोनी में टेंट का गोदाम, कोयले का गोदाम और गाय के खाने की कुट्टी, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक आइटम का गोदाम चारों तरफ गोदाम बने हुए हैं। अभी एक व्यक्ति और नया गोदाम बना रहा है। इलाका पूरा कृषि भूमि पर बना हुआ है किसी प्रकार का व्यावसायिक परिवर्तन किसी भी प्लॉट का नहीं हुआ है। टावर भी लगा हुआ है।
यह एक कॉलोनी की हकीकत है। शहर में ऐसी दर्जनों कॉलोनियां है, लेकिन जिम्मेदारों की आंखे बंद हैं या वे देखना नहीं चाहते हैं।
About Author
You may also like
मेवाड़ी परम्परा से हुआ ब्रिक्स देशों के विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत: सिटी पैलेस से हुए अभिभूत
बाबा बैद्यनाथ की स्थापना के साथ नारायण सेवा संस्थान में शिव कथा का विराम
भगीरथ की तपस्या से सीखें धैर्य और लोकसेवा का संकल्प: प्रशांत अग्रवाल
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
स्कून्यूज़ मेमोरियल अवॉर्ड्स–2026 : दिवंगत महाराणा अरविन्द सिंह मेवाड़ की स्मृति में दिए गए प्रतिष्ठित शिक्षा सम्मान
