नई दिल्ली। जवाहर लाल यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में एक बार फिर वामपंथी छात्र संगठनों का दबदबा कायम रहा। अपेक्स पदों पर लेफ्ट के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

खास बात यह है कि इस बार भी यह चुनाव वामपंथी संगठनों ने मिलकर चुनाव लड़ा था। जेएनयू की इलेक्शन कमिटी के चेयरपर्सन शैलेंद्र कुमार के मुताबिक छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर धनंजय, उपाध्यक्ष पद पर अविजीत घोष, महासचिव पद पर प्रियांशी आर्या और संयुक्त सचिव पद पर मोहम्मद साजिद को जीत मिली है।
अध्यक्ष पद पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के धनंजय ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उमेश चंद्र अजमीरा को हराया है।
धनंजय को 2598 और उमेश चंद्र अजमीरा को 1676 वोट मिले हैं।
वहीं दूसरी तरफ उपाध्यक्ष पद पर स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के अविजीत घोष चुनाव जीते। उन्हें 2409 वोट मिले हैं, जबकि एबीवीपी की दीपिका शर्मा को 1482 वोट मिले हैं।
केजरीवाल : विपक्षी दलों की रैली

अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों की अगले रविवार (31 मार्च) को नई दिल्ली में रैली होगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से पहला आदेश जारी किया, लेकिन बीजेपी ने इसके लिए जारी किए गए पत्र को ही जाली क़रार दिया है।
पंजाब में जहरीली शराब से 21 की मौत

पंजाब के संगरूर में ज़हरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सीएम भगवंत मान ने कहा कि ये मौत नहीं हत्या का मामला है।
महुआ मोइत्रा का चुनाव आयोग को पत्र

अपने ठिकानों पर शनिवार को पड़े सीबीआई के छापों के बाद तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।
पूर्व वायुसेना अध्यक्ष भदौरिया बीजेपी में शामिल
भारत के पूर्व वायुसेना अध्यक्ष आरकेएस भदौरिया बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली।
त्रिपुरा में तूफान सेव 3 की मौत

त्रिपुरा के धलाई ज़िले के डंबूर जलाशय में गिरने से तीन मछुआरों की मौत हो गई है। एक मछुआरा अभी लापता है, लेकिन उनके भी मारे जाने की आशंका है।
आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स जीती

आईपीएल 2024 के चौथे मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 20 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे।
About Author
You may also like
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर के डॉ. ऋषि कुमार शर्मा को मिला राष्ट्रीय सम्मान : श्वसन रोग चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘FICS’ फेलोशिप से नवाजा गया
अल्फ़ाज़ की शमा से रौशन हुई झीलों की नगरी : एम. इसहाक फ़ौजदार ‘मानव’ की पांच बेशक़ीमती किताबों का रस्म-ए-इजरा, इल्म-ओ-अदब की महफ़िल में गूंजी मुताले की सदा
चेन्नई बंदरगाह पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: मलेशिया तस्करी हो रहा 7.72 करोड़ रुपये का 12.87 मीट्रिक टन लाल चंदन जब्त; ‘पेपर लैमिनेट रोल’ की आड़ में छिपाकर भेजी जा रही थी खेप, तीन तस्कर गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की ली बैठक : ऊर्जा उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि, राजस्थान ने अन्य राज्यों को लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की बिजली बेची
अवैध ठेला संचालकों के खिलाफ अभियान : नगर निगम पहले हाथ बढ़ाकर व्यवस्था दे, अनुज्ञा पत्र बांटे, फिर चलाए चाबुक
