डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ बोले : भावी पीढ़ी, युवा वर्ग भक्त प्रह्लाद के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने हृदय में जगा सकते हैं प्रभु भक्ति की अलख
उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार ने रविवार को होलिका दहन महोत्सव परंपरानुसार सिटी पैलेस स्थित माणक चौक में भक्ति-भाव के साथ मनाया।
पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विधि-विधान और रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन की प्राचीनकाल से चली आ रही परंपराओं का आस्था के साथ निर्वहन किया।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ राजशाही परम्पराओं का निर्वहन करते हुए शाही लवाजमे के साथ सिटी पैलेस के माणक चौक में होलिका दहन महोत्सव के लिए पहुंचे, जहां वेदपाठी ब्राह्मणों के दल ने विशेष पूजा-अर्चना करवा कर होलिका दहन की परंपरा का निर्वहन करवाया।
इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि होलिका महोत्सव अत्यंत प्राचीन पर्व है, जो सनातन धर्म-संस्कृति के प्रति भारतवासियों की भावनाओं को प्रगाढ़ बनाता है। होलिका पर्व भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद से प्रेरणा प्रदान करते हुए सनातन धर्म के अनुयाइयों के हृदय में प्रभु भक्ति के भावों को जागृत करता है।
हमारी भावी पीढ़ी और युवा वर्ग भक्त प्रह्लाद के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने हृदय में प्रभु भक्ति की अलख जगा सकते हैं। इस दौरान लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी मेवाड़, सुपुत्री मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़, प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ और सुपुत्र हरितराज सिंह मेवाड़ की विशेष मौजूदगी रही।
About Author
You may also like
छह लाख श्रद्धालुओं ने किया गिरि प्रदक्षिणा का संकल्प, नारियल से पट गया थोलि पवंचा
अहमदाबाद में पकड़ी गई हाइब्रिड मारिजुआना की खेप के तार उदयपुर से जुड़े, गुजरात पुलिस की रडार पर राजस्थान का नेटवर्क
ब्रेकिंग न्यूज : उदयपुर में भारत पहली बार करेगा वैश्विक लक्ज़री वेडिंग महाकुंभ की मेजबानी, दुनिया भर से जुटेंगे शीर्ष वेडिंग प्लानर्स और विशेषज्ञ
नारायण सेवा संस्थान ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और गुलदस्ता भेंटकर किया उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन
उदयपुर में भाजपा का हमला : चुनाव आयोग के साझा बयान से कांग्रेस के वोट चोरी का नैरेटिव ध्वस्त, संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी
