उदयपुर। उदयपुर आर्थ्रोस्कोपी एसोसिएशन द्वारा गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर के सहयोग से दो दिवसीय स्पोर्ट्स इंजरी और आर्थ्रोस्कोपी कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें देश के प्रसिद्ध आर्थ्रोस्कोपी सर्जनों डॉ दीपक जोशी, सफदरजंग हॉस्पिटल के स्पोर्ट्स इंजरी इंस्टिट्यूट डायरेक्टर, मुंबई से डॉ नागराज शेट्टी, अहमदाबाद से डॉ प्रथमेश जैन और मोहाली से डॉ मनित अरोड़ा के अलावा भारत के कई अन्य प्रमुख स्पोर्ट्स इंजरी और आर्थ्रोस्कोपी सर्जन शामिल हुए।
एसोसिएशन के अध्यक्ष व गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर मेंऑर्थोपेडिक्स के प्रोफेसर डॉ हरप्रीत सिंह, सचिव डॉ सूर्यकांत पुरोहित एसोसिएट प्रोफेसर, ऑर्थोपेडिक्स, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, उदयपुर और संयुक्त सचिव व एसोसिएट प्रोफेसर ऑर्थोपेडिक्स गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल , उदयपुर डॉ सौम्य अग्रवाल रहे।
उदयपुर आर्थ्रोस्कोपी एसोसिएशन के सचिव ने कहा कि आधुनिक आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी की मदद से घायल जोड़ों को सामान्य बनाया जा सकता है और रोगी को उसकी सामान्य गतिविधियों को फिर से शुरू करने में सक्षम बनाया जा सकता है।
देश भर से 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया और उन्नत तकनीकों, मामले के अध्ययन पर चर्चा की और स्पोर्ट्स इंजरी और जोड़ों के आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी पर सर्जिकल प्रदर्शनों को देखा।
About Author
You may also like
उदयपुर में भाजपाई वर्चस्व की उठापटक : चौराहे के फीते पर सत्ता का अहंकार और मर्यादा का चीरहरण
मेवाड़ की राजनीति : पहचान की जंग, चुनावी दांव और गिरती राजनीतिक भाषा
नारायण सेवा संस्थान : मूक पीड़ा, सजग विवेक और करुणा की नई राह
उदयपुर की बिसात : जिला प्रमुख की कुर्सी, सामान्य वर्ग की बाजी और पहले चरण का सियासी चक्रव्यूह
शौर्य चक्र विजेता मेजर मुस्तफा की चौथी पुण्यतिथि: फतहसागर की पाल पर गूंजा ‘रन फॉर मुस्तफा’, नम आंखों और गर्व के साथ उदयपुर ने दी श्रद्धांजलि
