एक शाम मां घाटारानी के नाम विशाल भजन संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए डॉ. मेवाड़
उदयपुर। मां घाटारानी सेवा संस्थान की ओर से सोमवार को एक शाम मां घाटारानी के नाम विशाल भजन संध्या माताजी मंदिर परिसर में हुई। यह विशाल भजन संध्या समारोह मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के मुख्यातिथ्य में हुआ। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि मेवाड़ प्राचीनकाल से ही देवी मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का उपासक रहा है।
घाटारानी माताजी की यह विशाल भजन संध्या पीढ़ी में मां दुर्गा की भक्ति की भावनाओं को जागृत करने का काम करती है। इससे पहले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मां घाटारानी की विशेष पूजा-अर्चना कर मेवाड़ में सुख-समृद्धि की कामना की।
भजन संध्या में गायक कलाकार मूंगाणा के जगदीश वैष्णव, पाली के रमेश माली, कोशीवाड़ा के भगवत सुथार, पाली की सोनी सिसोदिया, उदयपुर के सुरेश गहलोत, भीलवाड़ा के प्रेमशंकर जाट, उदयपुर के रोहन सुथार ने मां दुर्गा पर आधारित विभिन्न गीत प्रस्तुत कर भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित की। इन भजनों पर भक्ति से सराबोर श्रद्धालु जमकर झूमे।
About Author
You may also like
लोकतंत्र का बोर्डिंग पास : जीत के बाद बक्से में बंद ‘कमल’ और बाड़ेबंदी का नया शिफ़्ट
उदयपुर का सियासी पर्दा : सत्तर फ़ीसदी उम्मीदें, भीतरघात का नेपथ्य और सातवें बोर्ड की कशमकश
मतदान : राष्ट्रप्रेम भी, राष्ट्रधर्म भी : डॉ. प्रदीप कुमावत
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू : कानोड़ और मावली में भी कतारें; 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
