आरएनटी के मेडिसिन विभाग एवं एपिकॉन 86 ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हुई संगोष्ठी चिकित्सकों-विशेषज्ञों ने दिए व्याख्यान

उदयपुर। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग एवं एपिकॉन 86 ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आरएनटी सभागार में संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरएनटी के वाइस प्रिंसिपल विजय गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हेमंत माहुर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में कोटा के विख्यात गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास खंडेलिया ने क्रॉनिक किडनी डिजीज के कंट्रोल पर व्याख्यान दिया। उदयपुर के गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश बड़जात्या ने एबीजी के इंटरप्रिटेशन पर अपने विचार रखे।

उदयपुर के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के डॉ.मयंक आमेटा ने कॉरोसिव प्वाइजनिंग पर अपने विचार रखे। डॉ. अतुलाभ वाजपई ने रिसेंट एडवांसेज इन मैनेजमेंट ऑफ स्ट्रोक के बारे में बताया।

डॉ. अमित खंडेलवाल ने ईसीजी की प्रक्रिया बताई। डॉ डी.आर.शाह मेमोरियल ओरेशन के लिए इस वर्ष हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.के. कौशिक को चुना गया, जिन्होंने कार्डियोलॉजी पास्ट, प्रेजेंट एंड फ्यूचर उपचार तकनीक पर अपने विचार रखे।

समापन में एपिकॉन -86 ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ.बी.एस.बंब, डॉ एल के भटनागर ने भी संबोधित किया। अंत में आभार आयोजन सचिव डॉ राजेश मीणा ने जताया।

(Visited 23 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply