विभिन्न ब्रांड के 232 कार्टून बरामद
-30 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब गुजरात तस्करी कर ले जा रहा था तस्कर
जयपुर/उदयपुर। उदयपुर जिले की गोवर्धनविलास थाना पुलिस की टीम ने सोमवार को अवैध शराब से लोड कंटेनर जब्त कर आरोपी तस्कर नवीन पुत्र करतार सिंह निवासी माडा थाना नारनुंद जिला हिसार हरियाणा को गिरफ्तार किया है। कंटेनर से विभिन्न ब्रांड के कुल 232 कार्टन बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 30 लाख रुपए है।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह मेवाड़ा व सीओ गजेंद्र सिंह राव के सुपरविजन में नेशनल हाईवे पर काया पुलिया के पास एसएचओ निश्चय प्रसाद एम प्रशिक्षु आईपीएस द्वारा नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध अंग्रेजी शराब से लोड 1 कंटेनर प्रताप नगर से बलीचा होते हुए गुजरात की तरफ जा रहा है। सूचना पर बताए गये नंबर के कंटेनर को रोकने का इशारा किया तो चालक ने भागने का प्रयास किया। टीम ने पुलिस वाहन कंटेनर के आगे लगाकर रोका। चालक नवीन ने पूछताछ में ट्रक में वोल्टास एसी मशीन भरी होना कहा।
ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें ब्लेंडर्स प्राइड अंग्रेजी शराब के 8 कार्टून, रॉयल स्टैग के 88, रॉयल चैलेंज के 50, ऑल सेशन के 85 एवं जेमसन आयरिश व्हिस्की का एक कार्टून कुल 232 कार्टून मिले। इस पर कंटेनर सहित अवैध शराब जब्त कर आबकारी एक्ट में आरोपी तस्कर नवीन को गिरफ्तार किया गया। जिससे माल भरने व सप्लाई करने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
—————
About Author
You may also like
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
कुर्सी, कौम और कर्तव्य : उदयपुर में नवनिर्वाचित पार्षद योगेश कुमावत का भव्य अभिनंदन
तीस बरस का सफर और लेंस में कैद मेवाड़ : फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत की नज़र से झीलों की नगरी का जादुई संसार
विश्व पर्यटन दिवस पर सिटी पैलेस में सजी पैनोरमा उदयपुर सीज़न-3 कला प्रदर्शनी
पर्दे के पीछे : 272 भूखंडों का सिंडिकेट और दो करोड़ का हफ्ता
