तूफान बिपरजॉय हो रहा खतरनाक

पहले यह पाकिस्तान की ओर जा रहा था, लेकिन अब वह गुजरात की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान 150 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। तूफान के रूट बदलने के बाद SDRF की टीम ने गुजरात के तटीय इलाकों से लोगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र, कच्छ समेत 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मुंबई को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। 16 जून को राजस्थान में आंधी-बारिश होने की आशंका है।
प्रियंका का एमपी में चुनावी शंखनाद :

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंची और भारतीय जनता पार्टी सरकारों पर तीखा हमला किया। प्रियंका गांधी ने कहा, “बीजेपी यहां आती है. वादे करती है लेकिन उन वादों को पूरा नहीं करती है.वो लोग डबल इंजन, ट्रिपल इंजन की बात करते हैं।”
विपक्ष एकता :

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फ़ारूक़ अब्दुल्ला 23 जून को पटना में होने वाली विपक्ष की बैठक में भाग लेंगे।
राजदूत :

क़तर में भारत के नए राजदूत होंगे विपुल, दो महीने से खाली था पद।
पहलवान विवाद :

बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को गोंडा में एक बड़ी रैली का आयोजन किया।
यूक्रेन का दावा :

यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने रूस के कब्ज़े में रहे कई गांवों पर अधिकार हासिल कर लिया है।
पाकिस्तान-रूस संबंध :

पाकिस्तान में पहली बार रूस से कच्चे तेल का कार्गो पहुँचा है. देश के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इसे देश के लिए ‘परिवर्तन वाला दिन’ बताया।
फ्रेंच ओपन :
नोवाक जोकोविच ने तीसरी बार फ्रेंच ओपन खिताब जीत कर 23वां ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर इतिहास रच दिया है।
शोक-संदेश :

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का निधन हो गया है. वो 86 साल के थे। बर्लुस्कोनी तीन बार इटली के प्रधानमंंत्री रहे थे. मीडिया मैगनेट माने जाने वाले बर्लुस्कोनी का इटली में काफी असर था।
About Author
You may also like
शाम ज़रा-सी गुलाबी क्या हुई, उदयपुर ने अपनी पुरानी शॉल उतारकर सुरों की चादर ओढ़ ली
पुस्तक विमर्श व समीक्षा: जब भूगोलवेत्ता की दृष्टि ने रचा काव्य का आईना—’प्रकृति के प्रतिबिंब’
टाउनहॉल में जब सियासत की नब्ज पर चला हास्य का नश्तर : गौरव गुप्ता ने जब पार्षदों से पूछा कमीशन का हिसाब, तो लोटपोट हुआ उदयपुर
झील के शहर में सुरों का कारवां : किसी ने तराना छेड़ा, कोई ख़्वाब बनकर नाचा, उदयपुर की शाम हुई अपने ही सितारों के नाम
तकनीक, अनुसंधान और नवाचार से बदलेगा नर्सिंग का स्वरूप: गीतांजलि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय नर्सिंग सम्मेलन; विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ रहे मौजूद
