हाइजीन और सुरक्षा को लेकर लिया निर्णय।
उदयपुर। नगर निगम सफाई कर्मचारियों को गुरुवार से ऐप्रीन उपलब्ध करवाएं गए हैं अब से प्रतिदिन सभी सफाई कर्मचारी ऐप्रीन पहनकर ही कार्य करेंगे।

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि गुरुवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को ऐप्रीन का वितरण शुरू किया गया, अगले 2 दिनों में सभी कर्मचारियों को एप्रिन उपलब्ध हो जायेगे। अब से सभी सफाई कर्मचारी ऐप्रीन पहन कर ही सफाई कार्य करेंगे जिससे कार्य करते वक्त सफ़ाई कर्मचारियों की पहचान हो सके एवं सफाई कार्य के दौरान वह अपने आप को हाइजीन भी रख सके। सभी कर्मचारियों को प्रतिदिन ऐप्रीन पहनकर ही अपने कार्य स्थल पर पहुंचने को लेकर पाबंद भी किया गया है।

रिफ्लेक्टर वाले है ऐप्रीन
आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को उपलब्ध कराए ऐप्रीन पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं जिससे प्रातःकाल और रात्रि में कार्य करने वाले कर्मचारियों की दूर से भी आसानी से पहचान की जा सकेगी। कई बार कार्य कार्य वक्त वाहनों को लाइट में कार्यरत कर्मचारी को नहीं देखा जा सकता है जिससे हादसा होने का डर रहता है।
About Author
You may also like
सराहनीय कदम पर रोजी-रोटी का संकट : पुलिस साए में हटा मुखर्जी चौक का सब्जी बाजार, विस्थापन नीति पर उठे सवाल
उदयपुर नगर निगम 272 भूखंड घोटाला : जाली दस्तावेजों से धोखाधड़ी के आरोपी राजेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज
जब न्याय की सीढ़ियां लाचारी से भारी हो गईं : बुजुर्ग महिला का दर्द देख पिघला एसपी डॉ. अमृता दुहन का दिल, बुजुर्गों व दिव्यांगों को नहीं चढ़नी पड़ेंगी सीढ़ियां
पूर्व न्यायाधीश जेके रांका ने किया ‘सेवा महातीर्थ’ का अवलोकन, नारायण सेवा संस्थान के कार्यों को बताया अनुकरणीय
दौसा : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, टक्कर के बाद बस और ट्रक में लगी आग, 8 तीर्थयात्रियों की मौत, 21 घायल
