उदयपुर। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में सात दिवसीय संभाग स्तरीय स्काउट गाइड, कब मास्टर, फ्लॉक लीडर का बेसिक व एडवांस कोर्स प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को महावीर जैन कॉलेज विद्यालय संस्थान कीर की चौकी भींडर में शुरू हुआ।

शिविर में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) प्रदीप मेघवाल, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) चित्रलेखा शुक्ला, जिला सचिव मदन लाल वर्मा, जिला ऑर्गेनाइजर गाइड शांता वैष्णव, डाइट व्याख्याता एवं बीएसटीसी दल उदयपुर के प्रभारी गिरीश कुमार चौबीसा, जिला मुख्यालय आयुक्त (जनसंपर्क) गोपाल मेहता मेनारिया, मंत्तम बीएसटीसी महाविद्यालय के प्रभारी कृष्ण गोपाल जोशी, अरावली कॉलेज के प्रभारी लक्ष्मीलाल स्वर्णकार ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं उपयोगी जानकारी दी।
हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला मुख्यालय आयुक्त जनसंपर्क गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया प्रथम दिन अनुपस्थित रहे अध्यापकों को 3 मई तक शिविर में उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है, इसके बाद भी शिविर में उपस्थित नहीं देने वाले कार्मिकों की सूची एवं कार्यमुक्त नहीं करने वाले संस्था प्रधानों की सूची जिला कलेक्टर एवं उच्च शिक्षा अधिकारियों को प्रेषित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा।
About Author
You may also like
झीलों की नगरी में फिर सजा ‘पर्यटन सुरक्षा’ का तमाशा : फीते कटने से नहीं, जवाबदेही तय होने से सुरक्षित होते हैं सैलानी
मेवाड़ की माटी में सत्ता की चौसर: जब पंचायत के अखाड़े में दांव पर लग जाए दिग्गजों की चौधराहट
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
गणेश नगर स्थित कालकामाता मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना : नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, दर्शनार्थ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
