उदयपुर। श्री राडा जी भक्त मंडल लोढ़ा कॉम्प्लेक्स की ओर से एक शाम राडा जी के नाम भजन संध्या एवं संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया ।

राडा जी के अति प्राचीन देवरे के जिंर्णोद्धार के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायक कलाकार रमेश मेघवंशी, सुश्री अनूप पटेल एवं लक्ष्मण मालवीया ने भक्तों के बीच राडा जी के भजन प्रस्तुत किये ।
इसके पूर्व कॉलेज विद्यार्थियों द्वारा संगीत में सुंदरकांड प्रस्तुत किया गया । वैशाखी ग्यारस के दिन का लाभ लेते हुए राडा जी मित्र मंडल लोढा कॉम्प्लेक्स के निलेश जैन, योगेश नागदा, प्रवीण जोशी, विकास खंडेलवाल, रघुराज सिंह, उमेश सुराणा, प्रीत गोदावत, मोहन तेली, भारत सिंह, ललित गहलोत, हीरा लाल जोशी, महेंद्र शर्मा आदि युवा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर के भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया ।
About Author
You may also like
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर
एक्शन मोड में नवनिर्वाचित महापौर: दिन में जनसमस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार की राहत और रात में सड़कों पर उतरकर परखी शहर की व्यवस्थाएं
लोकतंत्र की चौखट पर गिरते बैरिकेड और सवालों के कटघरे में खड़े हुक्मरान
सिनेमा का एक युग और गुलाम-ए-मुस्तफा की वह खामोश गूंज
