झालावाड़। झालावाड़ जिले की महिला थाना पुलिस की टीम ने 5 दिन पहले जनाना अस्पताल में महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी मेल नर्स आसिफ हुसैन पुत्र जाकिर (26) निवासी चांदखेड़ी थाना खानपुर को गिरफ्तार किया है।
एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि 10 मई को घटना के संबंध में पीड़ित महिला और उसके पति द्वारा महिला थाना में रिपोर्ट दी गई कि उसके 15 दिन के बच्चे को पीलिया हुआ था। इस वजह से वह 8 मई को बच्चे को लेकर जनाना हॉस्पिटल लेकर गई थी। जहां बच्चे को एनआईसीयू में भर्ती किया गया। बच्चे को फीडिंग कराने के दौरान मेल नर्स ने अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ की। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी तोमर द्वारा मामले के खुलासे एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल विजय कुमार व सीओ हर्ष राज सिंह खरेडा के सुपरविजन एवं महिला थाना इंचार्ज एएसआई दुर्गा लाल के नेतृत्व में गठित की गई विशेष टीम द्वारा आरोपी मेल नर्स आसिफ हुसैन को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
————–
About Author
You may also like
-
जावर माइंस में शिक्षा का उजाला: डी.ए.वी. स्कूल का दबदबा, साकेत रमन ने किया टॉप
-
देश दुनिया में क्या हैं आज की खबरें…यहां पढ़िए
-
बेटे के इंसाफ के लिए जासूस बनी मां : पुलिस ने फाइल बंद की, तो खुद सड़क पर उतरकर जुटाए सुबूत
-
लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर तीखी बहस, राहुल गांधी के ‘जादूगर’ कटाक्ष पर भारी हंगामा
-
यह महिला आरक्षण नहीं, सत्ता हथियाने और चुनावी नक्शा बदलने की साजिश है : राहुल गांधी