उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान का विशाखापट्नम में निःशुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर आयोजित हुआ। जिसमें आंध्र प्रदेश के 300 से ज्यादा दिव्यांगों को अपर-लोवर कृत्रिम अंग और केलिपर्स दिए गए।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव व सेवा भारती के स्टेट सचिव शंकर राव थे।
प्रारम्भ में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने मंचासीन अतिथियों का मेवाड़ी परम्परा से स्वागत किया और संस्थान की एक मुट्ठी आटे से अब तक की सेवाओं से रूबरू कराया। शिविर में 100 वॉकर और 15 व्हीलचेयर भी बांटी गई।
शिविर में कृत्रिम अंग पहनकर दिव्यांगों ने परेड की और फुटबॉल व बेडमिंटन भी खेला। इन दिव्यांगों के हौसले और जज्बे को देख पूरा पांडाल तालियों से गूंज उठा।
About Author
You may also like
-
जब एक ही स्वर में गूंज उठा ‘णमोकार’ और थम सा गया उदयपुर…फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत ने पेश किया आंखों देखा हाल
-
लेबनान पर हमलों से अमेरिका-ईरान युद्धविराम संकट में : ईरान ने जताई कड़ी आपत्ति, इजरायल के साथ सीधी बातचीत के संकेत
-
ग्लैमर छोड़ ज़मीन की सियासत तक : डॉ. दिव्यानी कटारा का बेबाक इंटरव्यू—बाप के उभार से लेकर पर्ची सरकार तक
-
जयपुर के लिए बड़ी सौगात: केंद्र ने मेट्रो फेज-2 को दी मंजूरी, 13,037 करोड़ की लागत से बनेगा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर
-
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला : बालोतरा में रिफाइनरी की संशोधित लागत को मंजूरी, 79,459 करोड़ रुपए हुआ निवेश का दायरा