उदयपुर। वन विभाग ने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इस साल का वन भ्रमण कार्यक्रम लॉन्च किया है। इसमें पर्यटकों को दक्षिणी राजस्थान के ख्यात इको टूरिज्म स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
उप वन संरक्षक डी के तिवारी ने बताया कि इसकी शुरुआत 21 जुलाई को रणकपुर एवं जवाई बांध से होगी। बुकिंग संबंधी जानकारी के लिए वन विभाग द्वारा मनोनीत नंबर 7568348678 पर संपर्क कर की जा सकेगी। वन भ्रमण के लिए रजिस्ट्रेशन पहले करवाना होगा और वाहन रविवार सुबह समयानुसार चेतक सर्किल स्थित वन भवन स्थित रवाना होंगे।
इन स्थानों का होगा भ्रमण
तिवारी ने बताया कि वन भ्रमण के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रकृति प्रेमियों को फुलवारी की नाल सेंचुरी के पानरवा वन क्षेत्र का कट्ठावाली झेर ट्रेक एवं वाकल नदी के रमणिक स्थल, रावली टॉडगढ़ सेंचुरी के गोरमघाट व भीलबेरी वाटर फॉल, बस्सी वन्यजीव अभयारण्य व सीतामाता सेंचुरी का आरामपुरा ट्रेक व जाखम बांध, जयसमंद सेंचुरी के झूमर बावड़ी व बाघदर्रा क्रोकोडाइल, कुंभलगढ़ वाइल्डलाइफ सेंचुरी शामिल हैं। वही रणकपुर एवं जवाई के लिए मय लेपर्ड सफारी दरें भी निर्धारित हैं, इसमें वातानुकूलित वाहन से परिवहन, चाय-नाश्ता, दिन का भोजन, अभयारण्य प्रवेश शुल्क, टोल टैक्स, इको गाइड चार्ज, इको स्थल के साफ-सफाई का चार्ज शामिल है।
About Author
You may also like
परदे के पीछे : पांचवीं बार का जनमत, शहर की धड़कन और नगर निगम का शोमैन, क्या पारस सिंघवी के दौर में बदलेगा दीपावली मेले का अंदाज़?
परदे के पीछे : खाकी का रौब, न्याय की ज़िद और आधी रात का समझौता, उदयपुर में सवीना सीआई प्रकरण का पटाक्षेप
उदयसागर की छाती पर कंक्रीट का खंजर और आतिशबाजी का क्रूर जश्न : एक ऐतिहासिक झील के विलाप पर कॉरपोरेट मुनाफे की दिवाली
उदयपुर कलेक्ट्रेट पर दोतरफा संग्राम : न्याय की चौखट पर अड़े वकील तो जहरीले धुएं के खिलाफ सड़कों पर उतरे आईआईएम व दीनदयाल नगर के बाशिंदे
जब रक्षक पर उठे सवाल तो कानून के पहरुओं ने खोला मोर्चा : सवीना थाने में गूंजा वकीलों का आक्रोश, सीआई को हटाने की मांग पर तीन घंटे चला संग्राम
