
1. यूपी भाजपा अध्यक्ष की रिपोर्ट
- यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पीएम को पार्टी में खींचतान की रिपोर्ट दी। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। केशव प्रसाद मौर्य के बगावती तेवर के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।
2. UP भाजपा में घमासान
- यूपी में भाजपा की दिक्कतें बढ़ गई हैं और बड़े बदलाव तय माने जा रहे हैं। पीएम मोदी आज कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
3. नीट पेपर लीक
- नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। दोबारा जांच करने की मांग खारिज की। एनटीए की स्थानांतरण मांग सहित 40 से अधिक याचिकाएं शामिल हैं। कोर्ट ने सरकार से फिर पूछे सवाल। लंच के बाद फिर होगी सुनवाई।
4. डोडा में मुठभेड़
- जम्मू-कश्मीर के डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में चप्पा-चप्पा खंगाल रहे हैं।
5. कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी
- कांग्रेस कई राज्यों में अध्यक्ष के साथ प्रभारी बदलने की तैयारी कर रही है।
6. गढ़चिरौली में मुठभेड़
- महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में छह घंटे चली मुठभेड़ में 12 माओवादी ढेर हो गए हैं। इस मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर और एक जवान घायल हुए हैं।
7. महाराष्ट्र की लाड़ला भाई योजना
- महाराष्ट्र में शिंदे सरकार ने लाड़ला भाई योजना का ऐलान किया है, जिसके तहत 12वीं पास छात्रों को हर महीने 6 हजार और ग्रेजुएट को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
8. अखिलेश यादव का तंज
- अखिलेश यादव ने सीएम योगी से लेकर शुभेंदु अधिकारी तक का जिक्र कर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, “इंजन ही नहीं, अब तो डिब्बे भी आपस में टकरा रहे हैं।”
9. INS तेग पहुंचा ओमान
- INS तेग ओमान पहुंचा है और समुद्र में डूबे तेल टैंकर के 16 में से 9 क्रू मैंबर की जान बचाई है। 7 क्रू मेंबर की तलाश जारी है।
10. अग्निवीरों को हरियाणा में आरक्षण
- हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों को राज्य की नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण देने का बड़ा फैसला किया है।
11. शुभेंदु अधिकारी का बयान
- बंगाल भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा को अल्पसंख्यक मोर्चा बंद कर देना चाहिए। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास” की आवश्यकता पर सवाल उठाए।
12. कर्नाटक में कन्नड़भाषी आरक्षण विवाद
- कर्नाटक सरकार ने निजी उद्योगों में कन्नड़भाषी लोगों के लिए आरक्षण को लेकर विवादित विधेयक वापस ले लिया है।
13. एअर इंडिया की भर्ती में भगदड़
- एअर इंडिया ने 2200 भर्तियां निकाली हैं जिसके लिए 25 हजार कैंडिडेट मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे। लोडर की पोस्ट के लिए इंटरव्यू के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
14. आईटीआर फाइलिंग की आखिरी तारीख
- आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। डेडलाइन के बाद ₹5 हजार तक का जुर्माना हो सकता है। अभी हर दिन 13 लाख रिटर्न फाइल हो रहे हैं।
15. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन कोविड पॉजिटिव
- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दो साल बाद फिर कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। वे आइसोलेशन में रहेंगे, जिससे चुनाव प्रचार पर भी असर पड़ सकता है।
- जयपुर में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन। पुलिस ने किया लाठीचार्ज।
(Visited 36 times, 1 visits today)
About Author
You may also like
बाबा श्याम के दर से घर लौटते वक्त काल के गाल में समाईं नौ जिंदगियां: कोटा-उदयपुर हाइवे पर एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां उजड़ीं, पलभर की झपकी ने छीन लीं खुशियां
राजस्थान की धरती पर 80,000 करोड़ रुपए का विस्तार—हिंदुस्तान जिंक की 2.0 छलांग कैसे बदलिएगी वैश्विक धातु बाजार और राज्य के राजस्व का भूगोल
चंडीगढ़ के राजभवन से उदयपुर की धूल तक : गुलाबचंद कटारिया का वह अधिकार, जिस पर सियासत चाहे तो उंगली उठाए…
झीलों के आंचल में उतरी आस्था : जब जगदीश के दर पर महका अन्नकूट और महालक्ष्मी के नयनों में चमकी कृतज्ञता की जोत
मॉर्निंग न्यूज़ बुलेटिन : राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रमुख समाचार
