
उदयपुर | उदयपुर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस परिसर में शनिवार को एक गौरवशाली शाम का आयोजन किया गया। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के 42वें वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह की पूर्व संध्या पर, मेवाड़ के 67वें श्री एकलिंग दीवान महाराणा भीम सिंह जी और प्रसिद्ध इतिहासकार व तत्कालीन राजनीतिक प्रतिनिधि कर्नल जेम्स टॉड की प्रतिमाओं का भव्य अनावरण किया गया।
प्रतिमाओं का अनावरण फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय विद्वानों की विशेष उपस्थिति रही:
डॉ. नोर्बर्ट पीबोडी (UK): कर्नल जेम्स टॉड अलंकरण (2020) से सम्मानित।
डॉ. मॉली एम्मा एटकिन: वर्ष 2026 के कर्नल जेम्स टॉड अलंकरण हेतु चयनित।
इतिहास की यादें ताज़ा : समारोह के दौरान वक्ताओं ने महाराणा भीम सिंह और कर्नल जेम्स टॉड के बीच के ऐतिहासिक संबंधों को याद किया।
ऐतिहासिक संदर्भ : वर्ष 1818 ईस्वी में कर्नल जेम्स टॉड ईस्ट इंडिया कंपनी के एजेंट के रूप में मेवाड़ आए थे। उन्होंने न केवल महाराणा के शासन प्रबंधन में सहयोग किया, बल्कि मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को संकलित कर उसे विश्व पटल पर पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
About Author
You may also like
परदे के पीछे: जब दो दिग्गजों के टकराव में नेपथ्य का कलाकार बाज़ी मार ले गया
उदयपुर नगर निगम : पांचवीं बार पार्षद चुने गए पारस सिंघवी के सिर सजेगा उदयपुर मेयर का ताज, डिप्टी से सीधे महापौर की मुराद पूरी
भीगी पलकें, थम गई सांसें : हर आंख में आंसू थे जब महासतिया की 425 साल पुरानी छतरियों के बीच हमेशा के लिए सो गईं मां… मुखाग्नि देते टूट पड़े लक्ष्यराज
उदयपुर कांग्रेस में पर्दे के पीछे की नूराकुश्ती : जब सिपहसालार ही जंग के मैदान से भाग खड़े हों
उदयपुर नगर निगम चुनाव: जो जीता वो ही सिकंदर… फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के कैमरे में कैद प्रत्याशियों और समर्थकों के चेहरे, पढ़िए कौन कितना खुश और क्यों
