
उदयपुर। राज्य सरकार द्वारा भीषण गर्मी एवं हीट वेव से बचाव के निर्देशों के बाद एमबी हॉस्पिटल प्रशासन ने हॉस्पिटल के मुख्य गार्डन में न केवल टेंट से छाया की बल्कि कूलर भी लगाए हैं। हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. आर. एल. सुमन ने बताया कि उन्होंने परिजनों को हीट वेव से बचाने के लिए पूरे गार्डन में टेंट लगा कर छाया करवाई है और दो बडे कूलर ठंडी हवा के लिए लगवाए हैं। शीतल पेय की व्यवस्था करवाई है। गार्डन में पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए हैं।

पेयजल के लिए पांच मटकों में ठंडा पानी रखवाया है ताकि गार्डन में सुस्ताने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पडे। उन्हें भेजन के बाद ठंडा पानी मुहैया हो सके।

सभी वार्डों में कूलर एवं पंखे बराबर चल रहे हैं। डॉ. सुमन ने बताया कि उन्होंने आज इस बाबत निरीक्षण कर जानकारी ली और हॉस्पिटल के खुले स्थान जहां धूप है वहां छाया का प्रबंधन किया है।
About Author
You may also like
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
उदयपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड 45 में सियासत का नया व्याकरण, जनता तय करे पैमाना, हम बनेंगे वैसे ही सेवक
