
उदयपुर। विद्या भवन में आयोजित हो रहे द्वितीय उदयपुर बुक फेस्टिवल के अंतर्गत गुरुवार को ‘बाल साहित्य और पर्यावरण’ पर आधारित गतिविधियाँ और पैनल चर्चा का आयोजन हुआ।
विद्या भवन के मुख्य संचालक राजेंद्र भट्ट ने बताया कि फार्म एक्टिविटी एजुकेटर मैकेंज़ी ने प्रकृति पर आधारित एक गतिविधि में राउमावि बोयणा के 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया और आसपास के पर्यावरण के प्रति जागरूकता प्राप्त की। इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों का प्रकृति के साथ संबंध को मजबूत करना था। क्यूरियस कोकून की सह-संस्थापक रिद्धि शाह ने बच्चों को ’विधि-दादाजी’ नामक एक चित्र कहानी सुनाई और इसके बाद बच्चों के साथ संवाद किया।
पैनल चर्चा का विषय “बाल साहित्य और पर्यावरण“ था, जिसमें रिद्धि शाह, मैकेंज़ी, एकलव्य से फ्रीलांसर और स्टोरीटेलर कार्तिक और विद्या भवन शिक्षा संदर्भ केंद्र के प्रभारी अरुण कुमार मुख्य वक्ता रहे।

पैनलिस्टों ने साहित्य और प्रकृति के बीच संबंध पर चर्चा की और यह बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय चेतना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। पर्यावरण का मतलब केवल पेड़ लगाना या पानी देना नहीं है, बल्कि उससे जुड़े कई विचार हैं, जिन्हें बाल साहित्य के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सकता है।
अरुण कुमार ने ’दोस्तों के लिए किताबें’ पहल साझा करते हुए बताया कि इस पहल के तहत बच्चे किताबें आपस में बदलकर पढ़ते हैं, जिससे उनकी पढ़ने की आदतों और गति में सुधार होता है। रिद्धि शाह ने बच्चों के लिए स्तरीय बाल साहित्य की उपलब्धता और उन पर बातचीत के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मैकेंज़ी ने बीज संरक्षण, खेती की विधियों और बच्चों को इनसे जोड़ने के महत्व पर चर्चा की।
चर्चा के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए, जैसे कि उपहारों में पर्यावरण और शिक्षा से जुड़ी सामग्री की आवश्यकता, बच्चों द्वारा मोबाइल और टीवी के बढ़ते उपयोग पर चिंता, शारीरिक गतिविधियों में बच्चों की घटती भागीदारी, और स्कूलों में शिक्षण पद्धतियों में बदलाव की आवश्यकता। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा किया गया। अंत में अरुण कुमार ने सभी का आभार जताया।
About Author
You may also like
वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर आए दो विनाशकारी भूकंप,10 हजार से अधिक जिंदगियां खोने का खौफ, कांप उठी धरती, मलबे में दबीं सांसें :
रिजेक्शन के बाद सनक की हद : शादी से इनकार पर उदयपुर के युवक ने AI से बनाई हनीमून की तस्वीरें, युवती के घर भेजीं 500 टैक्सियां
बेटियों ने रचा इतिहास : शिक्षक दंपति की दोनों बेटियां पहुंचेंगी IIT, बड़ी बहन के बाद अब छोटी बहन मुनीज़ा परवीन को मिला IIT रुड़की
उदयपुर के भाजपा नेता से 1.30 करोड़ रुपए की ठगी मामले में म्यूल अकाउंट का सप्लायर गिरफ्तार, जानिए कैसे काम करता है यह खौफनाक साइबर नेटवर्क
उदयपुर में 17 करोड़ की ‘शाही शादी’ से पहले खूनी खेल : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर पुणे के बिल्डर को 400 फीट गहरी खाई में धकेला, दोनों गिरफ्तार
