
बारहवीं विज्ञान, गणित अथवा आई टी आई सीधे द्वितीय वर्ष में ले सकते है प्रवेश
उदयपुर।
तकनीकी शिक्षा निदेशालय, राजस्थान सरकार के सेंटर फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स गवर्नेंस , सी ई जी ने राज्य के समस्त सरकारी एवं निजी पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
प्रथम वर्ष तथा द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश आवेदन एवं पंजीयन फॉर्म 17 मई से लेकर अंतिम तिथि 10 जून तक भरे जा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। समस्त जानकारी सी ई जी के पोर्टल , DAP -2026 पर उपलब्ध है।
विद्या भवन पॉलिटेक्निक उदयपुर के प्राचार्य डॉ अनिल मेहता ने बताया कि दसवी के पश्चात पॉलिटेक्निक मे प्रवेश लेकर तीन वर्ष में इंजीनियरिंग डिप्लोमा कर इंजीनियर बनने का यह सुअवसर है । डिप्लोमा इंजीनियरिंग करने के पश्चात बी टेक के द्वितीय वर्ष मे सीधे प्रवेश मिल जाता है। इस प्रकार दसवीं के पश्चात तीन वर्षों में डिप्लोमा इंजीनियर व इसी क्रम में तीन साल और पढ़ाई करने पर डिग्री इंजीनियर बना जा सकता है ।
वहीं, विज्ञान व गणित विषयों के साथ बारहवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी अथवा दो वर्षीय आई टी आई उत्तीर्ण अभ्यर्थी लेटरल एंट्री द्वारा डिप्लोमा के सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेकर दो वर्ष में डिप्लोमा इंजीनियर बन सकते है।
About Author
You may also like
मानसून मेंटेनेंस या सिर्फ खानापूर्ति? पहली ही बारिश में उदयपुर हुआ गुल, निगम के दावों की खुली पोल
महाराणा प्रताप जयंतीअ: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया विशेष पूजन, युवाओं को दिया राष्ट्रसेवा का संदेश
हौसलों की उड़ान: उदयपुर के 33 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप के लिए चयन, नासिक में दिखाएंगे राजस्थान का दम
महाराणा प्रताप शौर्य और मातृभूमि प्रेम के प्रतीक : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता इकराम राशिद कुरैशी
उदयपुर : विद्यापीठ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम, अश्वारूढ़ प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
