Skip to content
9 October, 2026
  • About
  • Contact
  • twitter
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest
Habib Ki Report

  • होम
  • सिटी न्यूज
  • राज्य
  • देश
  • दुनिया जहान
  • प्राइम न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • आस्था
    • टेक ज्ञान
    • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Home
  • सिटी न्यूज
  • महिला रोजगार योजना सहित विभिन्न मांगों को लेकर ऐपवा का जुझारू प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Top News सिटी न्यूज

महिला रोजगार योजना सहित विभिन्न मांगों को लेकर ऐपवा का जुझारू प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

By Habib Ki Report / 18 February, 2025

उदयपुर। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) ने महिलाओं के रोजगार, पेंशन, महंगाई और बिजली बिल सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान हजारों महिलाओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें आगामी बजट में महिलाओं की मांगों को शामिल करने की अपील की गई।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं ऐपवा की राज्य सचिव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. फ़रहत बानू ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार महिलाओं के रोजगार और आर्थिक सुरक्षा के प्रति उदासीन है। महिलाएं छोटे-मोटे व्यवसाय के लिए भी कर्ज नहीं ले पा रही हैं, और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की लूट के कारण आत्महत्या करने तक को मजबूर हो रही हैं।

प्रदर्शन के प्रमुख मुद्दे:

  • महिला रोजगार योजना लागू करने की मांग
  • बिना ब्याज के ₹2,00,000 तक का ऋण देने की अपील
  • पेंशन राशि ₹5000 किए जाने की मांग
  • श्रम डायरी के नवीनीकरण की जरूरत
  • मासिक बिजली बिल खत्म करने की मांग
  • महंगाई को नियंत्रित करने की अपील

भाकपा (माले) के जिला सचिव कॉमरेड सी. डी. ओला ने केंद्र सरकार के बजट को महिला विरोधी बताया, जबकि जनतांत्रिक विचार मंच के प्रो. हेमेन्द्र चंडालिया ने कहा कि सरकार केवल चुनिंदा वर्गों के लिए काम कर रही है और गरीबों की अनदेखी कर रही है।

समता संदेश के प्रधान संपादक हिम्मत सेठ ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने महिलाओं की परेशानियों को बढ़ा दिया है, लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। वहीं, भाकपा (माले) के राज्य सचिव कॉमरेड शंकर लाल चौधरी ने कहा कि सरकार स्कीम वर्कर्स, आशा सहयोगिनी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से दिन-रात काम करवा रही है, लेकिन उन्हें कर्मचारी का दर्जा तक नहीं दिया जा रहा।

इस मौके पर ऐपवा की जिला प्रभारी नजमा ने कहा कि महिलाओं की रोजगार संबंधी मांगें हर बस्ती और मोहल्ले की जरूरत बन चुकी हैं। प्रदर्शन में प्रेमलता, इंद्रा, केशर, काजल, मधु, फिरदौस, मुन्नी, सकीला, फरीदा, तस्लीम, सिस्टर जॉन, सिस्टर जीनत, बिजली, रजिया सहित कई महिलाओं ने अपने विचार रखे।

प्रदर्शन के अंत में ऐपवा की ओर से चेतावनी दी गई कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

About Author

Habib Ki Report

See author's posts

Tags: aggressive, Aipwa, Chief Minister, CMO, collector, demands, employment, memorandum, pmo, protest, rajasthan, rajbhavan, Scheme, submitted, udaipur, Women

You may also like

  • उदयपुर: नगर निगम के 80 पार्षदों के मोबाइल नंबरों की सूची अब यहां देखिए

    By Habib Ki Report / 9 October, 2026
  • बजरंगबली के आह्वान के साथ गूंजेगी रामधुन : लेकसिटी में आज से वृंदावन के कलाकारों द्वारा जीवंत होगी मर्यादा पुरुषोत्तम की लीला

    By Habib Ki Report / 9 October, 2026
  • स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई

    By Habib Ki Report / 8 October, 2026
  • उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर

    By Habib Ki Report / 8 October, 2026
  • एक्शन मोड में नवनिर्वाचित महापौर: दिन में जनसमस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार की राहत और रात में सड़कों पर उतरकर परखी शहर की व्यवस्थाएं

    By Habib Ki Report / 8 October, 2026

Post navigation

उदयसागर : झील के इको-सिस्टम को उजाड़कर खड़े किए गए इस “पैराडाइज़” में अब बेची जा रही हैं दर्द की कहानियां
भारत-क़तर रिश्तों की नई इबारत : अमीर का भव्य स्वागत, पीएम मोदी ने दी खास अहमियत

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Recent Posts

  • उदयपुर: नगर निगम के 80 पार्षदों के मोबाइल नंबरों की सूची अब यहां देखिए
  • बजरंगबली के आह्वान के साथ गूंजेगी रामधुन : लेकसिटी में आज से वृंदावन के कलाकारों द्वारा जीवंत होगी मर्यादा पुरुषोत्तम की लीला
  • स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
  • उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर
  • एक्शन मोड में नवनिर्वाचित महापौर: दिन में जनसमस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार की राहत और रात में सड़कों पर उतरकर परखी शहर की व्यवस्थाएं

About

हबीब की रिपोर्ट राजस्थान के पाठकों का मंच है। हमारा मकसद आपको समय से पहले सही सूचनाएं देना है। पाठकों की मांग को उठाना और समस्याओं को आखिरी पड़ाव तक पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है। more…

Quick Links

  • About
  • Contact

Contact

email : habibkireport@gmail.com

  • twitter
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest
Copyright © All rights reserved. | Theme: Elegant Magazine by AF themes.