उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान ने हाल ही में पांच साल की एक बालिका के पांव को निःशुल्क कृत्रिम अंग पहना कर उसके उठने, बैठने और चलने की मुश्किल को आसान कर दिया।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि नीम का थाना (राजस्थान) की भूमि यादव का बाएं पांव जन्मजात दायां पांव से करीब 10 इंच छोटा था। जिससे उसे उठने, बैठने व चलने में न केवल परेशानी होती थी, बल्कि दूसरे पांव के भी घुटने से नाकाम होने की आशंका थी।
पिछले 5 नवम्बर को उसके दादा-दादी भूमि को संस्थान में लेकर आए, जहां संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों व कृत्रिम अंग निर्माण विभाग के तकनीशियनों ने विशेष कृत्रिम अंग बनाकर चार दिन तक उसे उठने, बैठने व चलने का प्रशिक्षण दिया। अब वह बिना सहारे व दायां पांव को मोड़े बिना आसानी से चल लेती है।
About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला : राम-कथा, वृंदावन की धूल और निम्बार्क मैदान में उतरा देवलोक
दिल्ली की दहलीज : मक्खी मारने के लिए हथौड़ा और लोकतंत्र का तमाशा
उदयपुर : नारायण सेवा संस्थान में मुनि आदित्य सागर का सान्निध्य, कहा– व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य उसके कर्मों पर निर्भर
उदयपुर: नगर निगम के 80 पार्षदों के मोबाइल नंबरों की सूची अब यहां देखिए
बजरंगबली के आह्वान के साथ गूंजेगी रामधुन : लेकसिटी में आज से वृंदावन के कलाकारों द्वारा जीवंत होगी मर्यादा पुरुषोत्तम की लीला
