उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पीएम मोदी सहित शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
राजसमंद। पूर्व सांसद और विद्याधर नगर से नव निर्वाचित विधायक दीया कुमारी ने प्रदेश की उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पीएम मोदी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयत्न करूंगी।
सवाई माधोपुर से विधायक और राजसमंद से सांसद रहते हुए जनता का जो स्नेह और सम्मान मिला उससे हमेशा अभिभूत रही हूं। राजसमंद की आठों विधानसभाओं में मोदी सरकार द्वारा खूब विकास कार्य करवाए गए और आगे भी जारी रहेंगे। अधूरी योजनाओं को भी पूर्ण किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि अब पूरे प्रदेश के विकास के साथ ही कानून व्यवस्था को दुरस्त करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
About Author
You may also like
पीएम आवास ग्रामीण, अटल प्रगति पथ और अटल ज्ञान केंद्रों का काम गुणवत्ता के साथ समय पर हो पूरा: सीएम भजनलाल शर्मा
लोकतंत्र को तबाह करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, ज्ञानेश कुमार सरकारी गवाह बनें : इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी का तीखा हमला
मगर पारस की बेचैनी को इसी कुर्सी ने समझा है…जिसे बरसों की तपस्या के बाद आज पारस ने संभाला है
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 : भाजपा ने प्रत्याशियों को जारी किया कड़ा निर्देश, 28 सितंबर तक चुनाव खर्च का ब्योरा देना अनिवार्य
उदयपुर नगर निगम डिप्टी मेयर चुनाव : एक वोट का रहस्य और ब्राह्मण सियासत का ढलता सूरज
