
सैयद हबीब, उदयपुर। सिटी पॉलिटिक्स में कभी-कभी छोटे आयोजन बड़े राजनीतिक संदेश दे जाते हैं। सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर के जन्मदिवस पर सेक्टर चार चौराहे पर आयोजित समारोह को इसी दृष्टि से देखा जा सकता है। इस आयोजन में मिठाई वितरण, आतिशबाजी और केक कटिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय भाजपा नेताओं ने न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई बल्कि अपने राजनीतिक समीकरणों को भी मजबूत करने का प्रयास किया।
नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का जुटान
समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व अध्यक्ष दिनेश भट्ट जैसे वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति इस बात का संकेत थी कि पार्टी में अभी भी सबकुछ ठीक नहीं है। इस कार्यक्रम में हमेशा की तरह पार्टी के मौजूदा पदाधिकारी नहीं थे, लेकिन पहली बार शांतिलाल चपलोत देखा गया। यह कार्यक्रम भी व्यक्तिगत ही माना जा रहा है। वहीं, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व पार्षदों, और मंडल स्तर के नेताओं की मौजूदगी यह दिखाती है कि पार्टी के इस गुट ने जमीनी स्तर पर भी अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखा है। यह कार्यक्रम सिर्फ राज्यपाल के जन्मदिवस का उत्सव नहीं था, बल्कि कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और आने वाले राजनीतिक परिदृश्य के लिए तैयार करने का अवसर भी था।
राजनीतिक संदेश और रणनीति
कार्यक्रम में शामिल नेताओं की सूची यह बताती है कि वे भी पार्टी में वजूद रखते हैं।। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट से लेकर युवा नेताओं तक, सभी की भागीदारी यही दर्शाती है
इसके साथ ही, मिठाई वितरण और आतिशबाजी जैसे प्रतीकात्मक कार्य संकेत और संदेश हैं। यह आयोजन पार्टी के प्रभावी नेताओं को यह संदेश देने का भी माध्यम था कि हम भी पार्टी के पुराने और प्रभावशाली नेता हैं।
चुनावी संकेत
इस तरह के आयोजनों को सिर्फ एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं माना जा सकता। आगामी संगठन चुनाव और निकाय चुनावों को देखते हुए, यह कार्यक्रम स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए एक मंच बन गया, जहां वे अपनी सक्रियता और पार्टी के प्रति वफादारी दिखा सकें।
कॉमेंट : राज्यपाल माथुर के जन्मदिवस पर आयोजित यह समारोह सिटी पॉलिटिक्स का एक क्लासिक उदाहरण है, जहां व्यक्तिगत उत्सव को राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया गया। इस तरह के आयोजन न केवल पार्टी की आंतरिक स्थिति को बयां करते हैं, बल्कि जनता के बीच राजनीतिक संदेश भी देते हैं।
About Author
You may also like
हुनर और कला का अनूठा समागम : तुलसी निकेतन स्कूल में ‘द मॉरल शॉपी’ की एक दिवसीय भव्य प्रदर्शनी 5 जुलाई को
मेवाड़ की अनूठी सांस्कृतिक विरासत के मुरीद हुए विदेशी मेहमान: डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने किया मेक्सिको की कार्यवाहक राजदूत का भव्य स्वागत
दक्षिणी राजस्थान के लिए बड़ी सौगात : गीतांजली हॉस्पिटल में अत्याधुनिक एडवांस्ड कैथ लैब का शानदार शुभारंभ
हज़रत सूफी नज़ीर अहमद साहब के दूसरे सालाना उर्स का आगाज़ आज, परचम कुशाई की रस्म से होगी शुरुआत
राजस्थान में ई-बसों का ऐतिहासिक सफर : सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर और भीलवाड़ा को दी 47 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
