उदयपुर। उदयपुर शहर के कत्थक आश्रम की बालिकाओं ने शुक्रवार को नेपाल के काठमाण्डू में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उदयपुर से प्रस्थान किया। उदयपुर कत्थक आश्रम की निदेशक डॉ.चंद्रकला चौधरी ने बताया कि यह बालिकाएं शनिवार को अपनी प्रस्तुतियां देगी। अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन नेपाल के काठमांडू नाचघर में हो रहा है। डॉ.चौधरी ने बताया नेपाल में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता के आयोजन में उदयपुर की बेटियां को अवसर मिलना गौरव की बात है। कत्थक आश्रम की बेटियां नेपाल में राजस्थानी फोक ग्रुप जिसमे गणगौर, घूमर, चरी, भवाई कालबेलिया, नृत्य एवं कत्थक उप कत्थक की प्रस्तुति देगी। उदयपुर से इस आयोजन में भाग लेते हेतु रीत चौधरी, नायरा बडाला, आयना कालरा, हुनर जैन, दिवीजा चौधरी, अनाया बोकदीया, अरिस्ता मालो, ऋषिका परिहार, मीशिका परिहार काठमांडू के लिए रवाना हुई।
About Author
You may also like
उदयपुर में महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथीपोल चौराहे पर किया उग्र प्रदर्शन
संकल्प से सिद्ध होंगे बड़े लक्ष्य : पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् साझा कर देशवासियों को दिया सफलता का मंत्र
उदयपुर-बांद्रा एक्सप्रेस के AC कोच में चूहों और कॉकरोचों का आतंक, यात्रियों ने गुस्से में 3 बार खींची चेन, रात भर नहीं सो पाए लोग
उदयपुर में आदिनाथ सेरेमिक, असाही ग्लास विंडोज एंड डोवर शोरूम का भव्य शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से है लैस
राजसमन्द में एसीबी की कार्रवाई : नामांतरण खोलने की एवज में रिश्वत लेता पटवारी राहुल कुमार शर्मा गिरफ्तार, टॉयलेट की सीट में फेंके पैसे
