कोरोनाकाल में उदयपुर के सीएमएचओ रहे डॉ. दिनेश खराड़ी को मिला प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा सम्मान


जनजातीय संस्कृति समारोह में देशभर के विशिष्टजन हुए सम्मानित

जयपुर। जवाहर कला केंद्र में अंतरराष्ट्रीय जनजाति संस्कृति समारोह-2024 का आयोजन किया गया, जहां चिकित्सा के क्षेत्र में अपने अभूतपूर्व योगदान के लिए डॉ. दिनेश खराड़ी को अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सम्मान से नवाजा गया। इस भव्य समारोह का आयोजन इंटरनेशनल रोमा कल्चरल यूनिवर्सिटी (IRCU) द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गादास उईके, केंद्रीय राज्यमंत्री, जनजाति मामले, भारत सरकार थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हेमंत मीणा, कैबिनेट मंत्री (राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग, राजस्थान सरकार) और चुन्नीलाल गरासिया, राज्यसभा सांसद, मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता श्री श्याम परांडे, महासचिव, अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद दिल्ली ने की।

डॉ. दिनेश खराड़ी का यह सम्मान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए असाधारण कार्यों की मान्यता है। कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य, कला, प्रशासन, विधि, संस्कृति और सामाजिक कार्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों से आए अन्य विशिष्टजन को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है।

यह समारोह जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की गूंज के बीच संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से लोगों ने भाग लिया।

(Visited 38 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply