
उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को वार्षिक कैलेंडर-2025 का विमोचन निजनिवास सिटी पैलेस में किया। वर्ष-2025 के इस वार्षिक कैलेंडर का यह अंक धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के प्रतीक मेवाड़ के गज को समर्पित है।

महाराणा मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन्स ट्रस्ट उदयपुर द्वारा प्रकाशित इस कैलेंडर के मुख्य पृष्ठ पर मेवाड़ के आराध्यदेव परमेश्वराजी महाराज श्रीएकलिंगनाथजी के चित्र के साथ-साथ मेवाड़ के मूल नरेश बापा रावल, महर्षि हारीत राशि और लवाजमें के साथ हाथी पर ऐतिहासिक सवारियों के चित्रों को चित्रित किया गया है।
कैलेंडर के अंतिम पृष्ठ पर ऐतिहासिक महत्व की जानकारियों के साथ कई प्राचीन फोटो, चित्रों और वर्तमान में हाथी अग्घड़ में लगे नवनिर्मित दो हाथियों के मॉडल को प्रकाशित किया गया है।
About Author
You may also like
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर
एक्शन मोड में नवनिर्वाचित महापौर: दिन में जनसमस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार की राहत और रात में सड़कों पर उतरकर परखी शहर की व्यवस्थाएं
लोकतंत्र की चौखट पर गिरते बैरिकेड और सवालों के कटघरे में खड़े हुक्मरान
अपनों के बीच से अचानक उठा एक साया : झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
