
प्रो. अमेरिका सिंह का उदयपुर में छात्रों एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। प्रो. सिंह पूर्व में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके है उनके कार्यकाल को चांसलर अवार्ड भी दिया जा चुका है।
कोरोनावायरस महामारी के समय उनके द्वारा विश्वविद्यालय में भव्य मुख्य द्वार, देश का प्रथम संविधान पार्क एवं संविधान स्तंभ इन्हीं के कार्यकाल में CSR के माध्यम से बना तथा विश्वविद्यालय में आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग एवं RCI के पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करवाया।
विश्वविद्यालय में कई अन्य विभाग यथा फैशन टेक्नोलॉजी का आधुनिकरण, सोशल वर्क डिपार्टमेंट, एक दिन में 151 वेबीनार का कीर्तिमान इन्हीं के द्वारा पूर्ण हुए। आदिवासी मिलाप योजना, देश में राणा प्रताप के नाम से 155 संस्थाओं से जोड़ने का कार्य तथा आंतरिक स्रोतों से एक करोड़ 11 लाख का सहयोग कोरोनावायरस के समय राज्य सरकार को किया। विश्वविद्यालय के 102 शिक्षकों को एक दिन में नियमित करने का काम तथा रिटायरमेंट के दिन ही समस्त भुगतान की प्रथा प्रारंभ की।

प्रो. सिंह वर्तमान में Association of University of asia and Pacific के एक्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य भी है जहां पर उनके कार्यों की प्रशंसा की जा रही है।
About Author
You may also like
उदयपुर होटल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल, नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देना होगी पहली प्राथमिकता
महिला समृद्धि बैंक ने 32वें स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ किया ‘हरियालो राजस्थान’ का आगाज़
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा उदयपुर का नाम : इटली की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगा दिनेश कोठारी का फोटोग्राफ
नाइट रन 2.0, सेफ वुमन, सेफ उदयपुर थीम पर 13 जून को दौड़ेंगी 300 से अधिक महिलाएं, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देंगी
उदयपुर की झीलों को बचाने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट सख्त : प्रदूषण और अतिक्रमण की खबरों पर कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
