
उदयपुर। स्वामी विदेकानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रविवार को प्रातः 7 बजे से 8:30 बजे तक, माँ भगवती आरोग्य वृद्धि धाम और पतंजलि योग समिति, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में विशाल सूर्यनमस्कार आसन का आयोजन किया गया। इसको युवा दिवस के रूप में मनाया गया।
इस विशेष आयोजन में योग प्रेमियों ने बड़े ही मनोयोग से 162 चक्र सूर्यनमस्कार किए। वैद्य (डॉ.) शोभालाल शोभालाल ओदिच्य ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि यह आयोजन सनातन संस्कृति के संवाहक स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रखा गया था और इसमें बड़ी संख्या में योग प्रेमियों ने भाग लिया।


पतंजलि योग समिति के योग समन्वयक योगी अशोक जैन ने सूर्यनमस्कार के महत्व को बताया और इसे सर्वांगीण व्यायाम के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए यह अत्यंत लाभकारी है और सभी को इसे प्रतिदिन अपने सामर्थ्य के अनुसार करना चाहिए।
इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मुकेश पाठक, कोषाध्यक्ष नरेश पालीवाल, जिग्नेश शर्मा, पुरण सिंह राठौड़, कीर्ति जालोरा, भानु बापना, डॉ. महिमा बिरला, डॉ. भूपेंद्र सोनी, डॉ. भविष्य ओदीच्य, नीलेश चोबीसा, जितेंद्र बाबेल, गोविंद लाल लावटी, मैना जैन, पुनीता पालीवाल, सरला जोशी, लोकेश बिरला और कल्पना ओदीच्य सहित कई अन्य योग शिक्षक भी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम ने न केवल स्वामी विवेकानंद के योगदान को याद किया, बल्कि योग के महत्व को भी सभी के बीच प्रचारित किया।
About Author
You may also like
जाने-माने मिर्गी रोग विशेषज्ञ एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीस जुक्करवाला के सानिध्य में 28 नवंबर को निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर
हिंदुस्तान जिंक और आईआईटी मद्रास की जुगलबंदी ने पेश किया जिंक-एयर बैटरी से लैस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर
Heritage of the Pink City Meets a Champion’s Spirit: P.V. Sindhu to Run for Zero Hunger on Jaipur’s Streets as the City Enters Its 300th Year
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध
