
उदयपुर। उदयपुर बर्ड फेस्टिवल 2025 में 11वां संस्करण का आयोजन 17 से 19 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें पक्षियों के प्रति जागरुकता बढाने, संरक्षण करने एवं पक्षियों की पहचान करने हेतु सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु बर्डपार्क गुलाबबाग, उदयपुर का 19 जनवरी तक निःशुल्क भ्रमण करवाया जाकर साथ ही बर्ड्स की पहचान करायी जाएगी। उप वन संरक्षक डीके तिवारी ने बताया कि बर्ड फेस्टिवल के मौके पर विद्यार्थियों को यह सौगात दी जाएगी ताकि स्कूली विद्यार्थियों में पक्षी पहचान, पक्षियों के संरक्षण में मदद मिलेगी तथा फिल्ड विजिट के दौरान विद्यार्थियों में पक्षी पहचानने की क्षमता का विकास हो।
बर्ड वॉचिंग के लिए रजिस्ट्रेशन जारीः
बर्ड फेस्टिवल के मौके पर पर्यावरण प्रेमियों, बर्डर, स्वयंसेवी संस्थानों, शिक्षाविद् विद्यार्थियों, सेना के अधिकारी/ जवान, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों को पक्षियों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए 18 जनवरी को विभिन्न जलाशयों पर विभिन्न प्रकार के पक्षियों की प्रजातियों की पहचान (बर्ड वाचिंग) करने हेतु इच्छुक पक्षी प्रेमी अपना ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन उदयपुर बर्ड फेस्टिवल डॉट कॉम वेबसाईट पर (जलाशयों पर बर्डिंग का 100 रुपये) का कन्फर्मेशन चार्ज देकर व ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन कार्यालय उप वन संरक्षक, वन्यजीव, उदयपुर बडी रोड के पास आकर जमा कर सकते है। ऑफलाईन जमा हेतु 17 जनवरी तक भैरुसिंह कुम्पावत के मोबाईल नम्बर 7665612146 पर सम्पर्क कर सकते है।
About Author
You may also like
वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर आए दो विनाशकारी भूकंप,10 हजार से अधिक जिंदगियां खोने का खौफ, कांप उठी धरती, मलबे में दबीं सांसें :
रिजेक्शन के बाद सनक की हद : शादी से इनकार पर उदयपुर के युवक ने AI से बनाई हनीमून की तस्वीरें, युवती के घर भेजीं 500 टैक्सियां
बेटियों ने रचा इतिहास : शिक्षक दंपति की दोनों बेटियां पहुंचेंगी IIT, बड़ी बहन के बाद अब छोटी बहन मुनीज़ा परवीन को मिला IIT रुड़की
उदयपुर के भाजपा नेता से 1.30 करोड़ रुपए की ठगी मामले में म्यूल अकाउंट का सप्लायर गिरफ्तार, जानिए कैसे काम करता है यह खौफनाक साइबर नेटवर्क
उदयपुर में 17 करोड़ की ‘शाही शादी’ से पहले खूनी खेल : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर पुणे के बिल्डर को 400 फीट गहरी खाई में धकेला, दोनों गिरफ्तार
