
उदयपुर | झीलों की नगरी उदयपुर की ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति की धमक एक बार फिर वैश्विक पटल पर सुनाई दी। शनिवार को सिटी पैलेस उदयपुर में श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की गरिमामयी उपस्थिति में चार विभिन्न देशों के राजदूतों का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
वैश्विक राजनयिकों की रही मौजूदगी
इस विशेष अवसर पर सिटी पैलेस पहुँचे अंतरराष्ट्रीय अतिथियों में शामिल थे। अर्जेंटीना के राजदूत महामहिम श्री मारियानों कॉसिनो, कोलंबिया के राजदूत महामहिम श्री विक्टर एचेवेरी, इटली के राजदूत महामहिम श्री एंटोनिया बार्टोली, पेरू के राजदूत महामहिम श्री जेवियर पॉलिनिच।
विरासत को बताया “इतिहास और सौंदर्य का संगम”
सिटी पैलेस संग्रहालय का भ्रमण करने के बाद सभी राजदूतों ने उदयपुर की स्थापत्य कला और यहाँ की सांस्कृतिक समृद्धि की जमकर प्रशंसा की। राजदूतों ने अपने साझा अनुभव में सिटी पैलेस को “इतिहास, सौंदर्य और विरासत का अद्भुत संगम” करार दिया। उन्होंने कहा कि यहाँ का प्रत्येक कोना मेवाड़ की गौरवगाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है।
सांस्कृतिक सेतु के रूप में सिटी पैलेस
राजदूतों ने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी अमूल्य विरासत को भावी पीढ़ियों के लिए सहेज कर रखना साहस और परंपरा का सम्मान है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के साथ हुए इस संवाद को वैश्विक सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे आयोजन सिटी पैलेस संग्रहालय को इतिहास और वर्तमान के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में स्थापित करते हैं।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
राजस्थान निकाय चुनाव : 39 जिलों की 162 निकायों में लोकतंत्र का उत्सव, सुबह से कतारों में दिखे वोटर, 57 लाख से अधिक लोग चुनेंगे शहर की सरकार
