उदयपुर। लोकतंत्र के इस महापर्व पर पूरे देश से विभिन्न तस्वीरें देखने को मिल रही है। लोगो मे भी मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

उदयपुर में एक तरफ जहां एक दूल्हा शादी से पहले पूरी बारात लेकर मतदान स्थल पहुंचा तो वहीं दूसरी ओर एक नवविवाहित जोडा शादी के बाद सीधा मंडप से मतदान स्थल पहुंचा है। उदयपुर निवासी पुष्कर माली की बेटी दिव्या माली सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर वैवाहिक सूत्र में बंधी।

जहां से फेरे और विदाई लेने के बाद अपने पति योगेश माली के साथ सीधी मतदान स्थल पहुंची। दिव्या और योगेश माली जैसे ही बूथ संख्या 74 पर सेंट ग्रिगोरियस स्कूल अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने भी उनका सत्कार करते हुए उन्हें कतार में नही लगने दिया और नवविवाहित जोड़े ने वोट डाला।





About Author
You may also like
उदयपुर कांग्रेस में पर्दे के पीछे की नूराकुश्ती : जब सिपहसालार ही जंग के मैदान से भाग खड़े हों
उदयपुर नगर निगम चुनाव: जो जीता वो ही सिकंदर… फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के कैमरे में कैद प्रत्याशियों और समर्थकों के चेहरे, पढ़िए कौन कितना खुश और क्यों
वार्ड नंबर 19 : परदे के पीछे का निर्देशक और प्रतिशत के लिहाज से सबसे बड़ी जीत
पर्दे के पीछे : विरासत, संस्कारों की जीत और वार्ड 33 में खिली नई धूप
उदयपुर का नया जनादेश : सरकार तो सातवीं बार, पर बिजली गुल वही पुरानी!
