सिक्योर मीटर कलड़वास में अग्नि सुरक्षा व बचाव के बारे में दी जानकारी


उदयपुर। राष्ट्रीय अग्निशमन सप्ताह के तीसरे दिन कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा व फायरफ़ाइटर्स दिनेश मेघवाल, संजय मीना, संजय माली, आकाश रोड़ीदास, कैलाश, वीजेंद्र, राकेश मीना, कैलाश यादव व टीम द्वारा सिक्योर मीटर कलड़वास में अग्नि सुरक्षा व बचाव के बारे में जानकारी दी और तकनीकी पहलुओं के बारे में बताया।

इस दौरान समस्त अधिकारीगण, मैनेजर्स, कार्मिक व टेक्निशियन, औद्योगिक इकाइयों, आईटी फ़ैक्टरीज़ व औद्योगिक कारख़ानों को मद्देजनर रखते हुए क्लासिफिकेशन ऑफ़ फायर, एक्सपेंशन ऑफ़ फायर, फायर केमिकल चैन व फायर एक्सरिंगशमेंट, किचन फायर, एलपीजी लिक्विफ़ाइड पेट्रोलियम गैस सिलिंडर में अग्नि दुर्घटनाओ से बचाव के विभिन्न तरीके एवं आए दिन शोर्ट सर्किट के होने वाली दुर्घटनाएं, बचाव राहत कार्य जैसे रोड एक्सीडेंट के दौरान फर्स्ट ऐड मेथड्स, बिल्डिंग कोलैप्स के बचाव कार्य, बसो में एक्सीडेंट प्शचात एग्जिट गेट द्वारा निकासी आदि पर विस्तार से व्याख्यान दिये गये।

तत्पश्चात क्लास ए फायर, क्लास बी फायर डेमन्स्ट्रेशन के तौर पर अग्निशमन टीम द्वारा बनाये डेमन्स्ट्रेशन ड्रम्स में आग उत्पन्न कर फायरफाइटिंग का अभ्यास करवाया गया।

(Visited 43 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply