
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी, विधि प्रकोष्ठ राजस्थान द्वारा आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 के मद्देनजर पार्टी प्रत्याशियों को मजबूत विधिक सहायता प्रदान करने के लिए उदयपुर संभाग के विभिन्न जिलों, विधानसभा क्षेत्रों और पंचायत समितियों हेतु पंचायत अधिवक्ताओं की आधिकारिक नियुक्ति कर दी गई है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार और प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत के नेतृत्व में संभाग प्रभारी एडवोकेट अशोक सिंघवी की ओर से जारी इस सूची में उदयपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों के विभिन्न वार्डों और पंचायत समितियों के लिए योग्य वकीलों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उदयपुर संभाग के प्रमुख जिलों में अधिवक्ताओं की नियुक्तियां:
उदयपुर जिला: गोगुंदा, सायरा, बड़गांव, झाडोल, फलासिया, कोटड़ा, ओंगणा, देवला, सुलाव, गिर्वा, नाई, मावली, घासा, वल्लभनगर, कुराबड़, भींडर, खेरवाड़ा, कल्याणपुरा, ऋषभदेव, नयागांव और सेमारी पंचायत समितियों के लिए संबंधित अधिवक्ताओं को नियुक्त किया गया है। उदाहरणस्वरूप, गोगुंदा में श्री महेंद्र पालीवाल और श्री देवेंद्र चौधरी तथा झाडोल में श्री भंवर सिंह झाला व श्री प्रवीण मेहता को जिम्मेदारी दी गई है।

सलूंबर जिला: सलूंबर, सराडा, जयसमंद, गींगला, लसाड़िया और झल्लारा पंचायत समितियों व संबंधित वार्डों के लिए श्री भुवनेश आगाल, श्रीमती दीपिका जैन, श्री हितेश प्रकाश माथुर, श्री रमेश पटेल और श्री दिनेश मेघवाल सहित कई अधिवक्ताओं को अधिकृत किया गया है।
प्रतापगढ़ जिला: धरियावद, प्रतापगढ़, दलोट, अरनोद, छोटी सादड़ी, धामोतर, पीपलखूंट और सुहागपुरा क्षेत्रों के लिए श्री हरिसिंह कोठारी, श्री शांतिलाल आंजना, श्री अर्जुन वैष्णव और श्री नरेंद्र गिरी गोस्वामी जैसे विधि विशेषज्ञों को नियुक्त किया गया है।

डूंगरपुर जिला: डूंगरपुर, बिछीवाड़ा, पाल देवल, गामड़ी अहाडा, आसपुर, साबला, दोवड़ा, सागवाड़ा, गलीयकोट, पाडवा, सीमलवाडा और झोथरी के लिए श्री ऋषि कुमार, श्री जितेन्द्रपाल, श्री सुरेश गर्ग और श्री विपिन शर्मा सहित अन्य अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बांसवाड़ा जिला: बांसवाड़ा, छोटी सरवन, कुशलगढ़, सज्जनगढ़, छोटी सरवा, छोटा डूंगरा, बागीदौरा, आनंदपुरी, गांगड तलाई, गढ़ी, तलवाड़ा और घाटोल क्षेत्रों के लिए श्री लक्ष्मण डोडीयार, श्री सत्यसांची सिंह राठौड़, श्री निशांत उपाध्याय और श्री नीरज जैन जैसे अधिवक्ताओं को कानूनी सहायता हेतु नियुक्त किया गया है।

About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला : अवध की बधाइयां, वृंदावन का रूपहला रंग और निम्बार्क मैदान में उतरा कौशल्या-नंदन
अण बोली उघापन: पुला में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भव्य गज यात्रा, 30 जोड़ों के संकल्प और शिव-पार्वती की आराधना से महका प्रांगण
उदयपुर : हिंदुस्तान जिंक के सामाजिक प्रयासों से 20 लाख से अधिक बालिकाओं और महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
उदयपुर में रामलीला : राम-कथा, वृंदावन की धूल और निम्बार्क मैदान में उतरा देवलोक
उदयपुर : नारायण सेवा संस्थान में मुनि आदित्य सागर का सान्निध्य, कहा– व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य उसके कर्मों पर निर्भर
