
उदयपुर। लेकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद के चुनाव में कुलदीप सिंह गहलोत ने शानदार जीत दर्ज की। रविवार को चेतक स्थित प्रेस क्लब भवन में आयोजित चुनाव में कुल 148 मतदाताओं में से 138 ने मतदान किया, जिनमें से 2 मत निरस्त कर दिए गए। शेष 136 मतों में से कुलदीप सिंह गहलोत को 107 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी भगवान प्रजापत को 29 मत प्राप्त हुए। कुलदीप सिंह गहलोत ने 78 मतों की बढ़त के साथ विजय हासिल की।
चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी एडवोकेट अरुण व्यास के नेतृत्व में किया गया। सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन प्रक्रिया के बाद, अध्यक्ष पद के लिए केवल कुलदीप सिंह गहलोत और भगवान प्रजापत ने आवेदन प्रस्तुत किए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद, दोनों प्रत्याशियों के बीच चुनाव कराया गया। मतदान प्रक्रिया दोपहर 12 से 2 बजे तक चली, जिसके बाद मतगणना शुरू हुई।
पूर्व अध्यक्ष कपिल श्रीमाली ने विजयी कुलदीप सिंह गहलोत को बधाई देते हुए कहा, “चुनाव एक प्रक्रिया है। सभी पत्रकार एकसाथ हैं और एकता से ही क्लब के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।” इस दौरान क्लब के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व अध्यक्ष उग्रसेन राव, मानवेन्द्र सिंह राठौड़, संजय खाब्या, प्रकाश शर्मा, नारीश्वर राव, अख्तर खान, छोगालाल भोई, राजेश वर्मा, मनु राव, प्रताप सिंह राठौड़ सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
About Author
You may also like
इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश आरंभ, दसवीं पश्चात सीधे इंजीनियर बनने का सुअवसर
हार्दिक पांड्या की दूसरी शादी की चर्चा : मॉडल माहिका शर्मा संग उदयपुर में फेरे लेने की अटकलें, जानिए क्या है सच्चाई
नारायण सेवा संस्थान में सेवा, संवेदना और सम्मान का भावपूर्ण संगम
NEET पेपर लीक मामला : NTA एक्सपर्ट और सीनियर प्रोफेसर मनीषा मंधारे 14 दिन की CBI हिरासत में, प्रश्नपत्रों तक थी सीधी पहुंच
राजस्थान की आज की बड़ी खबरें : भीषण सड़क हादसे, लापरवाही और हादसों में कई मौतें, अजमेर पहुंचीं डिप्टी सीएम
