महिला समृद्धि बैंक की 30वीं आमसभा सम्पन्न
उदयपुर। दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन को-ऑप. बैंक लि., उदयपुर की 30वीं आमसभा शनिवार को सुखाडिया रंगमंच, टाउन हॉल पर हुई। आम सभा में 900 से अधिक सदस्याओं ने शिरकत की। बैंक अध्यक्ष डॉ. किरण जैन ने सभा की अध्यक्षता की।
दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण से प्रारंभ समारोह में संचालक सदस्यों एवं आमंत्रित अतिथियों के भावभीने स्वागत के पश्चात् बैंक उपाध्यक्ष श्रीमती विमला मूंदडा ने सभी सदस्यों का शब्दों द्वारा स्वागत करते हुए बैंक के 30वीं आम सभा पर सभी सदस्याओं को बधाई दी।
बैंक अध्यक्ष डॉ. किरण जैन ने आम सभा प्रारम्भ करने की घोषणा करते हुए बैंक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं बैंक की उपलब्धियों, विशेषताओं, आगामी योजनाओं एवं सामाजिक दायित्वों आदि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में बैंक की जमाएं 141.00 करोड़ एवं ऋण 55.38 करोड़ हो गये है। बैंक ने इस वर्ष हर क्षेत्र में प्रगति करते कुल व्यापार 196 करोड़ रुपये कर लिया है।
डॉ. जैन ने कहा कि महिला समृद्धि बैंक ने इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर पर तीन अवार्ड से सम्मानित होकर न केवल बैंक वरन उदयपुर का नाम रोशन किया है। इसके लिये बैंक प्रबंधन के साथ साथ बैंक की सभी सदस्याएं भी बधाई की पात्र है।
डॉ. जैन ने कहा कि बैंक की आठवीं शाखा भुवाणा में 15 फरवरी 2024 को प्रारम्भ कर दी गई है एवं उस क्षेत्र का बहुत अच्छा सहयोग मिल रहा है।
बैंक मुख्यकार्यकारी अधिकारी विनोद चपलोत ने कहा कि बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को सभी डिजिटल सुविधाएं दी जा रही है। ये सभी सुविधाएँ प्रारम्भ करने वाला भारत का पहला महिला बैंक होने का गौरव प्राप्त किया है। पूरे भारत में सबसे पहले अत्याधुनिक सुविधाएं प्रारम्भ कर पूरे भारत में मेवाड का नाम गौरवान्वित कर रहा है।
मुख्यकार्यकारी अधिकारी विनोद चपलोत ने बैंक के लेखे प्रदर्शित करते हुए बताया कि समीक्षाधीन वर्ष में बैंक के सभी क्षेत्रों में हिस्सा पूंजी रिजर्व और कार्यशील पूंजी में अच्छी वृद्धि हुई है- बैंक द्वारा वर्ष 2023-24 में कुल व्यवसाय 196 करोड़ किया गया। बैंक की कुल हिस्सा पूंजी 4 करोड 08 लाख रूपए है. रिजर्व 13 करोड़ है तथा नेट एनपीए शून्य है। यह इस बैंक के प्रति ग्राहकों के विश्वास का परिचायक है।
दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण से प्रारंभ समारोह में संचालन बैंक अधिकारी श्रीमती सुदर्शना शर्मा ने किया, अतिथियों का शब्दों से स्वागत बैंक उपाध्यक्ष श्रीमती विमला मूंदडा ने किया एवं आभार श्रीमती मीनाक्षी श्रीमाली ने ज्ञापित किया।
समारोह में बैंक उपाध्यक्षा श्रीमती विमला मूंदड़ा बॉम अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी श्रीमाली, निदेशक श्रीमती दिशाश्री भण्डारी, श्रीमती सजना मीणा, श्रीमती चारु जैन, श्रीमती कचन केसर सोनी, डॉ. महिमा सामर जैन, श्रीमती माजु शर्मा, श्रीमती निशा सालवी, श्रीमती सुमन कोठारी, श्रीमती विद्याकिरण अग्रवाल, श्रीमती पल्लवी नाहर, श्रीमती मीना चौहान, श्रीमती सुभाषिनी शर्मा, बॉम सदस्य श्रीमती आशालता सिंघवी, श्रीमती विकल मोगरा, श्रीमती खुशबू मालवीय, महाप्रबंधक श्रीमती उषा भट्ट, आईटी हेड निपुण चित्तौड़ा आदि उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
नौतपा शुरू: भीषण गर्मी में आयुर्वेद के नियमों से रखें सेहत का ख्याल, वरिष्ठ आयुर्वेद अधिकारी डॉ. औदीच्य ने दिए खास टिप्स
गुजरात में घोटाले के उदयपुर से जुड़े तार : 100 करोड़ के घोटाले का आरोपी ठगी की कमाई से उदयपुर में बनाना चाहता था रिजॉर्ट, कांग्रेस नेता समेत 2 गिरफ्तार
सादगी की मिसाल : उदयपुर पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, PM की अपील पर 14 की जगह सिर्फ 4 गाड़ियों के काफिले में चले
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती : उदयपुर संभाग से 8 हजार लोग दिल्ली रवाना, लाल किला मैदान में जुटेगा देश का जनजातीय समाज
उदयपुर में छिपकर रह रहा था शातिर ठग : AI से फर्जी ID बना मैट्रिमोनियल साइट्स पर महिलाओं को ठगने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार
