उदयपुर। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटेवर को भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित घोषित किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर बामनिया ने बताया कि एनक्यूएएस के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटेवर को राज्य स्तर से प्रमाणित होने पर भारत सरकार ने राष्ट्रीय टीम को निरीक्षण के लिए गत 30 व 31 अक्टूबर को डॉ आरती सोनी और अकीला अंसारी को भेजा।
टीम ने दो दिनों तक राष्ट्रीय स्तर के मापदंडों के आधार पर निर्धारित चेक लिस्ट से बारीकी से निरीक्षण किया। ओपीडी, आईपीडी, लेब, लेबर रूम, राष्ट्रीय कार्यक्रम और जनरल सभी विभागों में निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटेवर सभी मापदंडों पर खरा उतरा। जिससे टीम द्वारा 86.62 प्रतिशत नम्बर देकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित किया गया।
इस उपलब्धि में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रागिनी अग्रवाल, जिला स्तर से डॉ मनीष सिंह चौधरी, डॉ पीयूष व्यास, नर्सिंग आफिसर गणेश प्रकाश चौधरी, सुनील शर्मा, ब्लॉक स्तर पर भींडर बीसीएमओ डॉ संकेत जैन और वल्लभनगर बीसीएमओ डॉ कुलदीप लोहार, बीपीएम निवेदिता जोशी, डॉ शुभम गोयल आदि का सहयोग रहा।
About Author
You may also like
उदयपुर में 272 भूखंड घोटाले में रिश्वत का खेल : SOG के एएसपी मुकेश सोनी को एसीबी ने हिरासत में लिया, दलाल उदयपुर में दो करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा
सपनों को निगल गई अंधाधुंध रफ्तार : उदयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के 2 भावी डॉक्टरों की मौत, 2 जिंदगी और मौत से जूझ रहे
महफ़िल में जिनका ज़िक्र नहीं, वो ही चराग़ जलते रहे…बीजेपी में वो चराग कौन हैं पढ़िए हबीब की रिपोर्ट
कुमावत समाज का अनंत चतुर्दशी सामूहिक उद्यापन : 40 जोड़ों ने 14 पंडितों के सान्निध्य में किया पूजन-हवन
उदयपुर में शनिवार को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली : नाकोड़ा नगर और सौभाग्य नगर समेत 25 से अधिक कॉलोनियों में गुल रहेगी बत्ती
