फोटो : कमल कुमावत

उदयपुर। राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी शनिवार रात एक सड़क हादसे में घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल लाया गया, जहां आईसीयू में चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति अब पहले से बेहतर है और धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, विधायक माहेश्वरी बीती रात राजसमंद से उदयपुर आ रही थीं। इसी दौरान अमरख जी महादेव के पास सामने से आ रही एक कार के गलत साइड आने पर उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि अस्पताल पहुंच गए। कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, राजसमंद प्रधान अरविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, भाजपा प्रवक्ता गोविंद दीक्षित, पूर्व मीडिया जिलाध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल कुमावत, आईटी सेल के मोहित सनाढ्य, जिला मंत्री खुशबू मालवीय और पूर्व पार्षद रेखा ऊंटवाल समेत अनेक लोग अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम पूछते रहे।
इसी बीच प्रदेश के कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने भी दूरभाष पर दीप्ति माहेश्वरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
About Author
You may also like
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
उदयपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड 45 में सियासत का नया व्याकरण, जनता तय करे पैमाना, हम बनेंगे वैसे ही सेवक
