उदयपुर। केन्द्रीय वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन संचालित राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी) की 24 वीं बैठक में भाग लेने के लिए सेवानिवृत्त सीसीएफ राहुल भटनागर बतौर विशेषज्ञ सदस्य हिस्सा लेंगे।
एनसीटीए के सहायक वन महानिदेशक साजिद सुल्तान द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र के अनुसार भटनागर को देश के सात प्रमुख विशेषज्ञ सदस्यों के साथ उत्तर प्रदेश के दुधवा टाइगर रिजर्व में 12 जनवरी को आयोजित होने वाली प्राधिकरण की 24 वीं बैठक में आमंत्रित किया गया है।
इस बैठक में भटनागर के साथ ही लोकसभा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी तथा विशेषज्ञ सदस्य एसएस श्रीवास्तव, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के महासचिव रवि सिंह, डॉ. रूापनारायण मंडवे, डॉ. प्रदीप के मलिक, डॉ. एचएस नेगी और डॉ. मधु वर्मा सहित राजस्थान, ओडिसा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, मिजोरम व छत्तीसगढ़ के मुख्य वन्यजीव अधीक्षक तथा संबंधित विभागीय उच्चाधिकारी भाग लेंगे।
About Author
You may also like
उदयपुर में शनिवार को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली : नाकोड़ा नगर और सौभाग्य नगर समेत 25 से अधिक कॉलोनियों में गुल रहेगी बत्ती
लोकतंत्र को तबाह करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, ज्ञानेश कुमार सरकारी गवाह बनें : इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी का तीखा हमला
सड़क पर सियासत नहीं, सख्ती : कुर्सी संभालते ही उदियापोल के मोर्चे पर उतरे मेयर पारस सिंघवी
उदयपुर नगर निगम में मल्टीस्टारर सियासत, अभिजीत मुहूर्त और तालियों की गूंज
उदयपुर नगर निगम चुनाव : मैं इस शहर के किसी गुमनाम वार्ड से चुनकर आया एक अदना-सा किरदार हूं
