उदयपुर। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के आमंत्रण पर मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ गांधी ग्राउंड में हुई धर्मसभा में पहुंचे। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने महामंडलेश्वर ईश्वरानंद महाराज (उत्तम स्वामी) व अन्य मंचासीन संतों का मेवाड़ी परंपरानुसार अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
डाॅ. लक्ष्यराज सिंह का कहना है कि भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति की यह मेवाड़ में सनातन धर्म-संस्कृति के संरक्षण की अनुकरणीय पहल है।
डॉ. मेवाड़ ने कहा कि सनातन धर्म-संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए मेवाड़ की हजारों वीरांगनाओं ने जौहर कर अपने प्राणों की आहुतियां दे दी। मेवाड़ी वीरों ने दुश्मनों से डटकर मुकाबला किया।
विदेशी आक्रांता के सेनापति ने अपनी पुस्तक में लिखा है- मेवाड़ी वीरों ने इज्जत महंगी और मौत सस्ती कर दी। प्रत्येक मेवाड़वासी से अपील है कि वे अपने धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा ऐसे ही तत्पर रहें। मेवाड़ सनातन धर्म-संस्कृति की पताका को हमेशा फहराता रहा है और आगे भी फहराता रहेगा।
About Author
You may also like
गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पैलिएटिव केयर पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित
महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 43वें वार्षिक सम्मानों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित : 14 मार्च 2027 को आयोजित होगा समारोह
खण्डेलवाल वैश्य समाज समिति उदयपुर के विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवा का उत्साह
स्टेट सीनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में उदयपुर का गौरव : नगर निगम के कार्यवाहक जमादार जुम्मा खान ने जीता कांस्य पदक
तीन सदियों की अटूट आस्था का महाकुंभ : कुमावतपुरा में श्री चारभुजानाथ मंदिर की 300वीं वर्षगांठ पर भक्ति के रंग में डूबी झीलों की नगरी
