
- फतहसागर में तैरना सिख रहे युवक से ट्यूब छुटा, पानी में डूबा
- गंगू कुंड में 45 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, डूबने से मौत
उदयपुर। शहर में शुक्रवार सुबह पानी के दो हादसों की खबर लेकर आई। एक शहर की प्रमुख झील फतहसागर में हुआ, जहाँ तैराकी सिख रहे युवक से ट्यूब छूटने से वह गहराई में डूब गया। रेस्क्यू टीम ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। घटना फतहसागर झील की पहली छतरी के पास हुई, जहाँ युवक तैराकी सीखते-सीखते ट्यूब से थोड़ा आगे चला गया और ट्यूब छूटते ही हड़बड़ाहट में पानी में डूब गया।
ज्ञातव्य है कि गर्मियों की छुट्टियों में यह झील एक स्विमिंग पूल बन गई थी, जहाँ रोज सुबह झील की पहली, दूसरी और तीसरी छतरी पर सैकड़ों की संख्या में हर उम्र के लोग तैराकी करते और सीखते दिखाई देते थे। हालांकि अब स्कूल खुलने जा रहे हैं, जिससे यह संख्या कम हो गई है, लेकिन इतनी भीड़ के बावजूद यहाँ कोई गोताखोर तैनात नहीं थे और न ही प्रशासन ने इस तरह झील में तैराकी सीखने पर किसी तरह का संज्ञान लिया। आखिरकार आज यह दुःखद हादसा हो गया।
इधर, शहर के गंगू कुंड पर भी आज एक 45 वर्षीय युवक ने छलांग लगा दी। युवक की डूबने से मौत हो गई। गत 31 मई को भी यहाँ दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई थी।
इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि पानी के स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम की कमी है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।
About Author
You may also like
नवरात्र के आध्यात्मिक मंच से सामाजिक चेतना का विमर्श: ‘दया नहीं, दिव्यांगजनों को बराबरी का हक मिले’
विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत बने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के कुलगुरु, उदयपुर में ही ज्वाइन किया
उदयपुर की रामलीला (डे 8) — इमोशन, ड्रामा और हनुमान जी का हाई-ऑक्टेन एक्शन!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के विवादित बयान के खिलाफ उदयपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
