उदयपुर। सायरा थाना क्षेत्र में सायरा-रणकपुर रोड पर गुरुवार को राजस्थान रोडवेज की एक बस 30 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे में कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस की स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण यह हादसा हुआ। बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस जोधपुर डिपो की थी और उदयपुर से जोधपुर की ओर जा रही थी। सायरा-रणकपुर रोड पर स्थित एक खतरनाक मोड़ पर बस की स्टेयरिंग फेल हो गई, जिससे बस गहरी खाई में जा गिरी। बस में कुल 31 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग दो दर्जन घायल हो गए।
स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकालकर सड़क तक लाया। घटना की सूचना मिलते ही सायरा थानाधिकारी प्रवीण सिंह जुगतावत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
खतरनाक मोड़ पर हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है
सूत्रों के अनुसार, इस मार्ग पर सड़क के किनारे गहरी खाई है, जहां अक्सर हादसों की संभावना बनी रहती है। जंगल के बीच से होकर गुजरने वाले इस रोड पर कई खतरनाक मोड़ हैं, जो इसे बेहद जोखिमपूर्ण बना देते हैं। इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिससे यह मार्ग दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात है।
About Author
You may also like
उदयपुर का सियासी पर्दा : सत्तर फ़ीसदी उम्मीदें, भीतरघात का नेपथ्य और सातवें बोर्ड की कशमकश
मतदान : राष्ट्रप्रेम भी, राष्ट्रधर्म भी : डॉ. प्रदीप कुमावत
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू : कानोड़ और मावली में भी कतारें; 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
