बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने ऐसा क्या कहा कि हो रही है चर्चा

फोटो : कमल kumawst
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी का कार्यकर्ताओं को दिया गया संदेश चर्चा का केंद्र रहा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “हम अपने क्षेत्र के नेता हैं, समाज की निगाह हम पर होती है। हमें ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे पार्टी की छवि खराब हो।”
पूर्व विधायक जोशी के इस वक्तव्य को संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक प्रतिनिधि नहीं बल्कि समाज के लिए आदर्श भी होते हैं। ऐसे में व्यवहार, कार्यशैली और सार्वजनिक जीवन में मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।


भाजपा शहर जिला की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन, चुनाव रणनीति और विचारधारा जैसे विषयों पर विस्तृत मंथन हुआ।
समापन सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा ने बूथ प्रबंधन को चुनावी सफलता की सबसे अहम कड़ी बताते हुए कहा कि “बूथ जीता तो चुनाव जीत लिया।” उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनकी मेहनत से पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।
जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से मैदान में उतरना होगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में “एक बार भाजपा, एक बार कांग्रेस” के मिथक को तोड़ने का आह्वान भी किया।


जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में 12 तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने संगठन, विचार परिवार, मीडिया प्रबंधन, चुनाव प्रबंधन और वक्तृत्व कला जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में मुकेश दाधीच, सांसद मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन सर्वोपरि मानकर कार्य करने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तकनीकी सत्रों का संचालन महामंत्री डाॅ. पंकज बोराणा, पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी, करणसिंह शक्तावत, दिग्विजय श्रीमाली, हंसा माली ने किया जबकि आभार पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भटट् ने किया।
बैठक में शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, प्रभारी हरीश पाटीदार, सम्पत्त सांखला, पूर्व विधायक वंदना मीणा, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय चंदेल, रजनी डांगी, कविता जोशी , हंसा माली, किरण तातेड, खूबी लाल पालीवाल, डॉ पंकज बोराणा, जिला सह संयोजक किरण तातेड, तख्तसिंह शक्तावत, सोनिका जैन, आपदा प्रबंधन प्रदेश संयोजक डॉ जिनेंद्र शास्त्री , मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह दिगपाल कन्हैया वैष्णव विजय आहुजा अमृत मेनारिया, मुकेश जोशी , प्रतापसिंह राठौड, प्रतिभा नागदा, विजयलक्ष्मी कुमावत, सपना कुर्डिया, मीडिया प्रभारी डाॅ. सीमा चम्पावत, सह प्रभारी कृष्णकांत कुमावत, शैलेन्द्र चैहान, मनोहर चौधरी, छोगालाल भोई, ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक बाबूलाल ओड, प्रवक्ता डॉ ओम पारीक, डाॅ. विजय दलाल पूर्व पार्षद लोकेश कोठारी, जिला मंत्री तुषार मेहता, अशोक शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, लव देव बागड़ी इकराम कुरैशी दामोदर खटोड़ सहित सहित सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

About Author

Leave a Reply