दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस के साउथ वेस्ट डीसीपी मनोज सी ने बताया कि निखिल नाम के छात्र पर चाकू से हमला किया गया था। हमले में छात्र की मौत हुई है।
समाचार एजेंसी एएनआई को उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक बीए फस्ट ईयर का छात्र राहुल और दूसरा राहुल का दोस्त हारुन शामिल है।
पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी पहचान की है। मृतक निखिल के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “रविवार को बारह बजे जो बच्चे मेरे बेटे को अस्पताल लेकर गए थे उनका फोन आया था. अभी तक पुलिस ने कुछ नहीं बताया है।” मृतक निखिल आर्यभट्ट कॉलेज में ही बीए फस्ट ईयर का छात्र था.
आप ने उठाए सवाल
इस हत्याकांड पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल का सबसे पहला काम कानून व्यवस्था को बनाए रखना है जिसमें वे फेल साबित हुए हैं। वे अरविंद केजरीवाल सरकार के कामों में दखलअंदाजी करने में लगे रहते हैं।”
उन्होंने कहा कि दिल्ली के एलजी को पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए और बताना चाहिए कि उन्होंने कितने थानों का औचक निरीक्षण किया।
About Author
You may also like
बुद्ध पूर्णिमा : भगवान बुद्ध के जीवन मूल्यों पर तेजी से आगे बढ़ रहा भारत – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
बंगाल चुनाव : EVM में भाजपा बटन पर टेप लगाने का आरोप, चुनाव आयोग ने दिए दोबारा वोटिंग के संकेत, सुवेंदु अधिकारी के सामने लगे ‘चोर’ के नारे
पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान, हावड़ा में EVM पर हंगामा और नादिया में BJP एजेंट पर हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 100 बेड के आधुनिक वृद्धाश्रम का किया लोकार्पण, उदयपुर का तारा सेवा संस्थान करेगा संचालित
अंडरवर्ल्ड पर बड़ा प्रहार : दाऊद का करीबी सलीम डोला तुर्की से प्रत्यर्पित, 5000 करोड़ के ड्रग साम्राज्य का था मास्टरमाइंड
